राजा की हत्या के बाद अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था सोनम का प्रेमी और मास्टर माइंड राज कुशवाह

INDORE. राजा की हत्या के केस में सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा का नाम सामने आने के बाद एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। राज ने इंदौर में रहकर पूरी हत्या की प्लानिंग की, कांट्रैक्ट किलर तैयार किए और शिलांग में हत्या करवाई। हत्या के दौरान सोनम के साथ ही तीनों हत्यारे मौजूद थे। 23 मई को राजा की हत्या करने के बाद सोनम और बाकी तीनों हत्यारे विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत शिलांग से भाग गए। अब इस मामले में राज को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

राज कुशवाह राजा के अंतिम संस्कार में आया था

खुलासा हुआ है कि जब राजा की बॉडी दो जून को घाटी में मिली, इसके बाद पोस्टमार्टम हुआ और राजा के परिजन बॉडी को लेकर इंदौर आए तो राज कुशवाह भी इस दौरान मौके पर था। जब पांच जून को अंतिम संस्कार हुआ तो इसमें भी राज शामिल हुआ था।  वह सोनम के पड़ोसियों को गाड़ी में लेकर अंतिम संस्कार में पहुंचा था। उसका सोनम के घर लगातार आना-जाना था और सोनम से लगातार उसकी बात होती थी। उसके हत्या में शामिल होने पर सोनम के पिता को भरोसा नहीं हुआ और वह बोले मेघालय पुलिस उसे फंसा रही है। वह तो हमारे साथ काम पर ही था। 

सोनम से पांच साल छोटा है राज

राजा रघुवंशी की हत्या का मास्टरमाइंड बताए जा रहे और सोनम का प्रेमी राज कुशवाह अब गिरफ्तार हो चुका है। राज कुशवाह को लेकर जानकारी सामने आई है वह चौंकाने वाली है। वह सोनम से पांच साल छोटा बताया जा रहा है। 

राजा रघुवंशी मर्डर केस से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें…

मेघालय पुलिस का खुलासा- राजा की हत्या राज ने इंदौर से कराई, 3 हत्यारे और सोनम रघुवंशी साथ थी फिर शिलांग से भागे

मेघालय टूरिज्म मिनिस्टर बोले इंदौर से हनीमून कपल मर्डर के इरादे से आए तो कैसे रोकेंगे, हथियार गुवाहटी से खरीदा

राजा के मर्डर में छिपे हैं कई राज, क्या सोनम रघुवंशी अपने पापा से नहीं कह पाई थी मन की बात?

हत्या के पहले राजा को हो गया था शक, मां को बताया था सोनम को मुझमें नहीं है इंटरेस्ट

सोनम की फर्म में बिलिंग का काम करता था

सोनम का प्लाईवुड का व्यापार है और राज उसी में बिलिंग का काम करता है। दोनों की नजदीकियां प्रेम में बदल गई। इस प्रेम में तब अड़चन आई जब परिवारों ने राजा से शादी तय कर दी। शादी के बाद भी सोनम का प्रेमी से रिश्ता जारी रहा। फिर दोनों ने यह प्लान बना लिया। राज और सोनम घंटों बात करते थे। हनीमून पर जाने से पहले सोनम द्वारा अपने खाते से 9 लाख रुपए भी निकाले थे। माना जा रहा है कि यह राशि कांट्रैक्ट किलिंग के लिए थी। हत्यारों ने हत्या के लिए डाओ हथियार गुवाहाटी के पास से खरीदा था। वहां मौका नहीं मिला इसके बाद हत्यारे शिलांग गए और सोनम उन्हें मोबाइल पर गाइड करती रही, इसके बाद 23 मई को राजा की हत्या कर दी गई। 

राज ने अपने प्लान में इन्हें लिया

सोनम और राज ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची। राज ने इस काम के लिए अपने दोस्त विशाल सिंह, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को भी शामिल किया। राज ने इन तीनों को पहले ही गुवाहाटी भेज दिया गया था, वहां से फिर वह शिलांग गए। इन्होंने किराए पर बाइक ली और तय साजिश के तहत सोनम और राजा के पीछे-पीछे डबल डेकर एरिया तक पहुंच गए। 

नेपाल भागने की थी सोनम की तैयारी

हत्या के बाद सोनम फरार हो गई और एक हफ्ते से लगातार रात के समय सफर करके पुलिस से बचने की कोशिश कर रही थी। सोनम शिलांग से  वाराणसी से गोरखपुर होते हुए नेपाल भागने की फिराक में थी। पुलिस को उसके शव नहीं मिलने के बाद से ही शक हो गया था और वह सर्विलांस पर रखे हुए थी।

raja raghuvanshi murder case timeline
Photograph: (the sootr)

 

राज खुद शिलांग नहीं गया 

इस मामले में राज पर शक नहीं आए इसके लिए राज खुद शिलांग नहीं गया था। उसने हत्यारों को व्यवस्था की। मेघायल पुलिस एसपी विवेक सेह ने बताया कि इसमें गिरफ्तार आकाश राजपूत, 19 साल ललितपुर का है, विशाल चौहान, 22 साल उम्र, इंदौर का है, राज सिहं कुशवाह 21 साल इंदौर का है और सोनम रघुवंशी गाजियाबाद पुलिस के पास है, जिन्हें टीम मेघालय लाने गई है। वहीं दोपहर में आनंद कुर्मी 23 साल बसहारी सागर का है जो पकड़ा गया है। 

सभी आरोपी सोनम से उम्र में छोटे

सभी आऱोपी उम्र में सोनम से छोटे हैं वह खुद 24 साल की है लेकिन वहीं आकाश 19 साल का, राज 21 साल का, विशाल 23 साल का और आनंद कुर्मी 23 साल का है। मेघायल पुलिस ने कहा कि सभी आरोपी को पूछताछ में लिया जा रहा है। हमारे पास पुख्ता सबूत है और हम आरोपियों को सजा दिलवाएंगे। इसमे कोई भी व्यक्ति जो बयान देना चाहता वह पुलिस को दे सकता है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

इंदौर राजा सोनम केस

  • Related Posts

    iWild Casino – Fast‑Track Slots & Lightning‑Speed Gaming

    Have you ever crunched a few minutes and felt the rush of a big win? iWild Casino delivers that adrenaline right out of the gate, no heavy downtime required. From…

    Read more

    Navigating the ease of play with taya365’s streamlined casino interface

    Discover how taya365’s streamlined casino interface enhances ease of play, offering smooth betting, exciting slots, and crash games for all players.

    Read more

    You cannot copy content of this page