एमपी के इटारसी से मनिकपुर तक हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ब्लूप्रिंट तैयार, सर्वे शुरू

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच 520 किलोमीटर लंबी नई हाईस्पीड रेलवे लाइन बिछेगी। इस परियोजना का फिजिबिलिटी सर्वे पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने शुरू कर दिया है। इस रेल लाइन पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी। हालांकि यहां पर अभी ट्रेनों की रफ्तार 110-120 किलोमीटर से तक है। यह लाइन जबलपुर, कटनी, सतना समेत कई प्रमुख जिलों से होकर गुजरेगी। 

हाईस्पीड रेल ट्रैक का सर्वे शुरू

एमपी और यूपी के बीच 520 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन के लिए सर्वे शुरू हो चुका है। पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासन ने इस परियोजना के लिए फिजिबिलिटी स्टडी प्रारंभ कर दी है। यह नई रेल लाइन दोनों राज्यों के बीच संपर्क बढ़ाएगी। इसके साथ ही रेल सेवाओं की गुणवत्ता और गति में भी सुधार होगा।

ये खबर भी पढ़िए…नकली धान बीज पर छापा: SDM, पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई, गोदाम सील

160 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

नई रेल लाइन के निर्माण के बाद ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेंगी। वर्तमान में इस रूट पर ट्रेनें अधिकतम 110-120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती हैं। इस नए ट्रैक से ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए…इंदौर में चल रहे खालसा प्रीमियर लीग का फाइनल 12 जून को, विजेता टीम को मिलेगा 11 लाख रुपए का पुरस्कार

इन जिलों से होकर गुजरेगा नया रेलमार्ग

नया ट्रैक मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों और कस्बों से होकर गुजरेगा। इनमें इटारसी, पिपारिया, गाड़रवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना शामिल हैं। यह लाइन मानिकपुर (उत्तर प्रदेश) तक जाएगी, जिससे दोनों राज्यों के बीच सीधा और तेज रेल संपर्क बनेगा।

ये खबर भी पढ़िए…जिस मूंग को एमपी सरकार ने बताया था जहरीला, वो मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहा

ये खबर भी पढ़िए…Weather Forecast : एमपी में गरज के साथ चलेगी तेज हवा, उत्तर-पश्चिम में लू का प्रकोप रहेगा जारी

यात्रियों को मिलेगी बेहतर सेवा

जबलपुर रेल मंडल के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव के अनुसार, फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार होने के बाद रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। इसके बाद निर्माण प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। तीसरी लाइन से माल ढुलाई बढ़ेगी। ट्रेनों की संख्या और फेरे बढ़ने से यात्रियों को ज्यादा विकल्प और समय पर यात्रा की सुविधा मिलेगी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

 

ट्रेन की हाईस्पीड चेक  भारतीय रेलवे | इंडियन रेलवे

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page