मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 16 जून को दोप 12 बजे बरेली आगमन, आपरेशन सिंदूर के अंर्तगत भव्य तिरंगा यात्रा में होगे सम्मिलत, करोडों रूपये के विकास कार्यों की देगें सौगात, पुलिस ग्राउन्ड बरेली पर हो रही भव्य तैयारियां…

 

 

बरेली 16 जून 2025
प्रदीप धाकड़ 9425654291

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रथम बरेली आगमन को लेकर जनता में अपार उत्साह देखा जा रहा है, क्षेत्र के विधायक और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल इस आयोजन को लेकर सभी तैयारियांओ को अंतिम रूप दे चुके हैं| मुख्यमंत्री डॉ.यादव के नगर में प्रथम आगमन को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई है। जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए 16 जून को मुख्यमंत्री यादव उदयपुरा विधानसभा के बरेली नगर में पहली बार आ रहे हैं। दोपहर 1 बजे दालमील चौराहे से भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा निकली जाएगी जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुलिस ग्राउंड में पहुंचेगी। पुलिस ग्राउन्ड में मुख्यमंत्री मोहन यादव पहली बार क्षेत्र के लोगों को संबोधित करेंगे। राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने प्रेसवार्ता के दौरान वताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के समक्ष क्षेत्र की जनभावनाओं के अनुसार महत्वपूर्ण कार्य रखे गए है। निश्चित ही हमारे क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात मंच से मुख्यमंत्री जी द्वारा प्राप्त होगी|प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों द्वारा मूंग की फसल की खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत और आभार प्रदर्शन करेंगे। मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल,जिला और मंडल भाजपा के पदाधिकारियों तथा अनेक संगठनों ने मुख्यमंत्री की एतिहासिक अगवानी करने की अपील की है |

  • Related Posts

    नगर व्यापार महासंघ बरेली का भव्य दीपावली मिलन समारोह एवं स्नेह भोज 15 नवंबर को

    मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल होंगे मुख्य अतिथि, नगर के व्यापारियों का होगा मिलन एवं सम्मान सिटी बीट न्यूज नेटवर्क (बरेली) बरेली। नगर व्यापार महासंघ बरेली, जिला रायसेन के तत्वावधान में…

    Read more

    बरेली में नवीन संयुक्त कार्यालय का शुभारंभ एवं उद्घाटन समारोह कल 15 नवंबर को

    मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल होंगे मुख्य अतिथि एवं समारोह की करेंगे अध्यक्षता सिटी बीट न्यूज नेटवर्क (बरेली) बरेली। नगर बरेली में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुगम बनाने…

    Read more

    You cannot copy content of this page