Ladli Behna Yojana: इस महीने से लाड़ली बहना को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए

मध्यप्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया कि लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को अब हर महीने 1250 रुपए की जगह 1500 रुपए मिलेंगे। यह राशि तीन महीने बाद, दीपावली से शुरू होगी। 

दीपावली से लागू होगा नया लाभ 

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में शनिवार को आयोजित देवी अहिल्या नारी शक्ति सम्मेलन में सीएम ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि दीपावली से लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे। यह राशि 18 अक्टूबर 2025 से लागू होगी। दीपावली के दिन से लाड़ली बहनों को हर महीने 250 रुपए अधिक मिलेंगे। साथ ही सीएम ने कहा है कि हर रक्षाबंधन पर बहनों को 250-250 रुपए मिलेंगे।  साल 2028 तक बहनों को 3000 रुपए दिए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए… Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों पर हर महीने 310 करोड़ ज्यादा खर्च होंगे, हर माह 10 तारीख के बाद ही आएगा पैसा

ये खबर भी पढ़िए… रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मिलेगा डबल तोहफा, सरकार देगी बोनस राशि

साल में कितने मिलते है

Ladli Behna Yojana के तहत महिला लाभार्थियों को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। अब तक महिलाओं को 25 किश्तों का अंतरण किया जा चुका है। अगस्त 2023 और अगस्त 2024 में महिलाओं को 250 रुपए की विशेष आर्थिक सहायता दी गई थी।

ये खबर भी पढ़िए… लाड़ली बहना के प्रदेश में मप्र पुलिस की करतूत, गर्भवती पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग पर भेजा

ये खबर भी पढ़िए… लाड़ली बहनों को दिवाली से हर महीने मिलेंगे ₹1500, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य

लाड़ली बहना योजना MP की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को पहले 1000 रुपए दिए गए थे, जिन्हें बाद में बढ़ाकर 1250 रूपए कर दिया गया था।

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

  • Related Posts

    Game to experience And no Deposit Incentives: Ideal Picks

    Mention the overall game options, shot a few titles in the free form, and select those you want to purchase the promo loans to your. Always meet with the wagering…

    Read more

    The brand new casino’s preferred 100 % free chip products is numerous attractive possibilities for all of us professionals

    Free Chips Requirements Gold Pine Gambling enterprise continues to direct the way in which during the offering players outstanding well worth owing to the complete free potato chips rules program.…

    Read more

    You cannot copy content of this page