जुलाई के महीने में कब नजर आएगा Buck Moon, जानें ये चंद्रमा हमारे जीवन में क्या महत्व रखता है

हर महीने की पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा अपने पूरे आकार में दिखाई देता है। ये न केवल देखने में अद्भुत होता है, बल्कि इसका गहरा ज्योतिषीय महत्व भी है। तो ऐसे में जुलाई 2025 में दिखाई देने वाले चंद्रमा को बक मून कहा जा रहा है।

ये 10 जुलाई 2025 गुरु पूर्णिमा को दिखाई देगा। बक मून पश्चिमी देशों में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसे थंडर मून और हे मून जैसे नामों से भी जाना जाता है। इस दिन से ही विंटर सीजन की तैयारी शुरू हो जाती है जैसे राशन इकट्ठा करना।

ये खबर भी पढ़ें… गुरु के आशीर्वाद का विषेश समय है आषाढ़ पूर्णिमा 2025, जानें पूजा और व्रत का महत्व

Buck Moon 2025: July Full Moon Meaning? - Orbital Today

बक मून क्या है

बक मून जुलाई की पूर्णिमा के दिन होता है, जब चंद्रमा अपने पूरे आकार में होता है। यह नाम उस समय से जुड़ा है जब हिरणों के नए सींग उगने लगते हैं, इसलिए इसे बक मून के नाम से जाना जाता है।

इसे एक शक्तिशाली समय माना जाता है जो आत्म-संवर्धन और दृढ़ता का प्रतीक होता है। यह चंद्र चक्र का वह चरण होता है जब सूर्य और चंद्रमा एक-दूसरे के विपरीत होते हैं।

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, यह पूर्णिमा का समय परिवर्तन, पूर्णता और इच्छाओं की पूर्ति का होता है, जो आध्यात्मिक ऊर्जा और अंतर्ज्ञान को भी बढ़ाता है। इसे विंटर सीजन की तैयारी के तौर पर देखा जाता है। चंद्रमा की इस विशेष अवस्था को लेकर बहुत सारी धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हैं।

बक मून 2025: जुलाई पूर्णिमा का अर्थ? - ऑर्बिटल टुडे

बक मून का सांस्कृतिक महत्व

बक मून नाम की शुरुआत स्थानीय जनजातियों से हुई थी, जो मौसम, फसल बोने के समय और अन्य जरूरी कामों का समय निर्धारित करने के लिए चंद्रमा के चक्र का उपयोग करते थे।

इस समय को विभिन्न सांस्कृतिक नामों से भी जाना जाता है, जैसे थंडर मून और हे मून। थंडर मून इस नाम से जाना जाता है क्योंकि इस समय बारिश के समय बादल गरजते हैं।

वहीं हे मून इस नाम से पहचाना जाता है क्योंकि यह समय किसानों के लिए घास की कटाई और सर्दियों के लिए खाद्य भंडारण का होता है।

2025 में कब दिखेगा बक मून

इस साल बक मून 10 जुलाई 2025 को दिखाई देगा। इस दिन से सावन का महीना भी शुरू होगा, जो महादेव की पूजा का समय होता है।

इसलिए, यह समय भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, खासकर जो शिव पूजा और साधना में रुचि रखते हैं। बक मून का यह समय एक शुभ अवसर है, जब जीवन में सकारात्मक बदलाव और उन्नति की संभावनाएं बनती हैं।

ये खबर भी पढ़ें… गुरु पूर्णिमा 2025: हनुमान जी को गुरु मानकर तुलसीदास जी ने हमें क्या सिखाया, जानिए पूरी कथा

बक मून के प्रभाव वाली राशियां

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, इस बार बक मून का प्रभाव खासतौर पर मकर, धनु और मीन राशि वालों पर पड़ेगा। इन राशियों के जातकों के लिए यह समय अत्यधिक लाभकारी साबित हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए बक मून का प्रभाव सकारात्मक रहेगा। इस समय में, आपको अपने कार्यों में सफलता और सम्मान मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप वित्तीय मामलों में सफलता पाएंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी और जीवन में सामंजस्य आएगा।

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए बक मून एक विशेष अवसर लेकर आएगा। इस समय में आपको अपने करियर में महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे और आपके व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल रहेगा। साथ ही, आपको पुराने रिश्तों में भी सुधार होता दिखेगा।

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए बक मून के प्रभाव से कार्य में तरक्की होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपकी समस्याएं दूर होंगी और नए अवसर मिलेंगे। इस समय आपके जीवन में शुभता का संचार होगा और आपके समर्पण से कार्यों में प्रगति देखने को मिलेगी।

धार्मिक मान्यताएं

पौराणिक कथाओं में बक मून का विशेष स्थान है। इसे खासतौर पर गंगा स्नान और दान पुण्य करने के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से, पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशहाली आती है। इसके अलावा, इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में समृद्धि का वास होता है।

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

गुरु पूर्णिमा महोत्सव | गुरु पूर्णिमा पर विशेष | गुरु पूर्णिमा न्यूज | Guru Purnima | Guru Purnima Festival | Guru Purnima article | black buck

  • Related Posts

    Casino Sieger 2026 Log in & Rating no-deposit extra password

    Articles Caesars – VIP benefits really worth to $twenty five & get $ten to have joining Please Claim Your a hundred 100 percent free Spins No Deposit Needed 100 percent…

    Read more

    Pharaoh’s Chance Totally free Harbors Gamble Online Slot machine games

    Articles Pharaoh’s Fortune Position Has What makes Pharaoh’s Fortune position great Casinos where you can play Pharaoh’s Luck Pharaoh’s Fortune graphics and you can graphics (Rating out of 3/ Money…

    Read more

    You cannot copy content of this page