भोपाल 9 जुलाई 2025 – गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना ब्रिज बुधवार सुबह टूटा

भोपाल 9 जुलाई 2025
भूपेन्द्र राजपूत  9893733640

 

गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना ब्रिज बुधवार सुबह टूट गया। हादसे के समय ब्रिज से गाड़ियां गुजर रही थीं। पुल टूटने पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा कुल पांच गाड़ियां नदी में गिर गईं। एक टेंकर टूटे सिरे पर फंस गया। हादसे में 10 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है, जबकि 8 को स्थानीय लोगों ने बचाया। फायर ब्रिगेड की तीन टीमें रेस्क्यू के लिए भेजी गई हैं। 45 साल पुराना यह ब्रिज मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता था।पुल टूट जाने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड जैसे दक्षिण गुजरात के शहरों से सौराष्ट्र पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा। अब इसके लिए अहमदाबाद होते हुए लंबा रास्ता लेना पड़ेगा।इस हादसे को लेकर स्थानीयों का कहना है कि 45 साल पुराने इस पुल की मरम्मत के लिए प्रशासन को कई बार सूचित किया जा चुका था। प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण आज यह हादसा हुआ है। इस हादसे के लिए पूरी तरह से प्रशासन ही जिम्मेदार है।

 

 

  • Related Posts

    बरेली में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिभाव से गूंज रहे गणपति बाप्पा मोरया के जयकारे

    भक्ति भाव से भक्त कर रहे मंगल के दाता की उपासना सिटी बीट न्यूज मो. 9425654291 बरेली रायसेन। रायसेन जिले के बरेली नगर में इन दिनों श्रीगणेश उत्सव की भव्यता…

    Read more

    एसआई भर्ती 2021 : चयनितों की नौकरी को लेकर बड़ा सवाल, जानें क्या होगा उनका भविष्य

    राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 को रद्द कर दिया गया है। इससे वे सभी कर्मचारी परेशान हो गए हैं जो दूसरी सरकारी नौकरी छोड़कर एसआई के पद पर आए थे।…

    Read more

    You cannot copy content of this page