सीएम के नए एसीएस नीरज मंडलोई की टीम में विकास मिश्रा डिप्टी सेक्रेटरी और आलोक सिंह बनाए गए सेक्रेटरी

BHOPAL. मध्यप्रदेश में सीएम ऑफिस की टीम में फेरबदल हुआ है। मध्य प्रदेश शासन के योजना, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग में पदस्थ आईएएस विकास मिश्रा मुख्यमंत्री का डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया है।

वहीं, मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित भोपाल (मार्कफेड) के प्रबंध संचालक आलोक कुमार सिंह को सीएम ऑफिस में सेक्रेटरी बनाया गया है। आलोक सिंह के पास मार्कफेड का प्रभार पहले की तरह ही रहेगा। वहीं, सिबि चक्रवर्ती की सीएम ऑफिस से विदाई हो गई है।

इसके साथ ही सीएम ऑफिस में पदस्थ सचिव टी इलैया राजा अब केंद्रीय मंत्रालय के साथ को-ऑर्डिनेशन करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग यानी GAD ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी कर दिया।

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव यानी एसीएस के रूप में नीरज मंडलोई की नियुक्ति के बाद सचिवालय में इन दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बता दें कि आईएएस नीरज मंडलोई ने चार दिन पहले सीएम के अपर मुख्य सचिव (ACS) की जिम्मेदारी संभाली और सचिवालय के अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी।

इसके बाद से ही उनके द्वारा पूर्व एसीएस डॉ. राजेश राजौरा की टीम में कुछ बदलाव करने की संभावना जताई जा रही थी। इसी के तहत सिबि चक्रवर्ती को हटाकर उनकी जगह आलोक कुमार सिंह को लाया गया है।

ये भी पढ़ें… 

नीरज मंडलोई को बनाया गया अपर मुख्य सचिव, IPS अलोक रंजन भेजे गए दिल्ली

MP में 9 आईएएस के तबादले, बदले गए 4 जिलों के कलेक्टर, आशीष सिंह को मिला सिंहस्थ मेला अधिकारी का प्रभार

4 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर

सीएम ऑफिस में फेरबदल: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री ऑफिस की टीम में फेरबदल हुआ है। विकास मिश्रा को डिप्टी सेक्रेटरी और आलोक कुमार सिंह को सीएम ऑफिस में सेक्रेटरी बनाया गया है।

आलोक कुमार सिंह को दोहरी जिम्मेदारी: आलोक कुमार सिंह को सीएम ऑफिस में सेक्रेटरी बनने के बाद भी मार्कफेड का प्रभार पहले जैसा ही रहेगा।

टी इलैया राजा की नई जिम्मेदारी: सचिव टी इलैया राजा अब केंद्रीय मंत्रालय के साथ को-ऑर्डिनेशन करेंगे, इस निर्णय का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने शुक्रवार को जारी किया।

नीरज मंडलोई की नियुक्ति और बदलाव: आईएएस नीरज मंडलोई की सीएम के अपर मुख्य सचिव के रूप में नियुक्ति के बाद, सचिवालय में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसमें सिबि चक्रवर्ती को हटाकर आलोक कुमार सिंह को लाया गया।

 

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

 

ACS नीरज मंडलोई | आईएएस आलोक कुमार सिंह | सीएम डॉ. मोहन यादव 

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page