शिवलिंग की पूजा से मिलते हैं अद्भुत लाभ, जानें शिव महापुराण में क्या है लिखा

शिव महापुराण हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है जिसमें भगवान शिव से जुड़ी कई गहरी बातें और शिक्षाएं दी गई हैं। इस ग्रंथ में विशेष रूप से शिवलिंग पूजा को लेकर कई रोचक बातें बताई गई हैं जो शरणागत भक्तों के लिए वरदान साबित होती हैं।

शिव महापुराण में शिवलिंग पूजा के कई लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया है। यह पूजा न केवल आध्यात्मिक उन्नति के लिए होती है बल्कि जीवन के सभी पहलुओं में सुधार लाने का एक शक्तिशाली साधन भी है।

शिवलिंग को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है और इसकी पूजा से जीवन के कई कष्टों का निवारण होता है। इस बार सावन का महिना 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। तो ऐसे में चलिए जानते हैं शिवलिंग की पूजा करने से होने वाले कुछ अद्भुत फायदे जो शिव पुराण में वर्णित हैं। शिवलिंग पूजा के लाभ…

अद्वैत वेदांत में शिव: एक स्पष्ट व्याख्या - भारत का सबसे बड़ा दशाकर्म भंडार  | पूजन.इन

जीवन के सारे कष्टों से मुक्ति

शिव महापुराण के मुताबिक, जो व्यक्ति शिवलिंग की पूजा करता है, उसे जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। यह पूजा उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जो मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान होते हैं। शिवलिंग का पूजन मनुष्य को सभी प्रकार के दुखों और कष्टों से मुक्त करता है और उसे आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है।

ये खबर भी पढ़ें…पहली बार रखने वाले हैं सावन सोमवार का व्रत, तो पहले जान लें इसके सही नियम

मोक्ष प्राप्ति का मार्ग

शिव महापुराण में साफ-साफ ये कहा गया है कि शिवलिंग का दर्शन, पूजन और ध्यान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह व्यक्ति को जन्म और मरण के चक्कर से बाहर निकालने का एक साधन है। शिवलिंग पूजा से मोक्ष की प्राप्ति होती है, जिससे व्यक्ति जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है और भगवान शिव के साथ मिलन का अवसर प्राप्त करता है।

शिव पुराण - क्या है शिव महापुराण का पाठ करने की विधि और इसके लाभ

धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति

शिव महापुराण में यह भी बताया गया है कि शिवलिंग की पूजा से धन, ऐश्वर्य और संपत्ति में वृद्धि होती है। जो व्यक्ति नियमित रूप से शिवलिंग की पूजा करता है, उसे धन-संपत्ति की कमी नहीं होती। किसी भी रूप में आर्थित संकट का समाधान होता है और व्यक्ति के जीवन में आर्थिक समृद्धि आती है।

ये खबर भी पढ़ें…500 साल बाद सावन में बन रहा गुरु शनि का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के लिए है तरक्की का समय

शारीरिक बल और मानसिक शांति

शिवलिंग की पूजा से शारीरिक बल और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। शिव महापुराण में यह कहा गया है कि शिवलिंग की पूजा करने से न केवल शरीर को बल मिलता है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है।

यह पूजा उन लोगों के लिए खासतौर पर लाभकारी होती है जो मानसिक तनाव, अवसाद या शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे होते हैं। शिवलिंग पूजा से मानसिक स्थितियां सुधरती हैं और व्यक्ति शांति की अनुभूति करता है।

Kankaalmaalini: जानिए शिव से जुड़े महत्वपूर्ण रहस्य

सिद्धियों की प्राप्ति

शिव महापुराण में यह भी बताया गया है कि जो व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास के साथ शिवलिंग पूजा करता है, उसे सिद्धियों की प्राप्ति होती है।

शिवलिंग पूजा करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक और दैवीय शक्तियां प्राप्त होती हैं। उसे अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए मानसिक और आत्मिक शक्ति मिलती है, जिससे वह अपने जीवन में सफलता प्राप्त करता है।

शिवलिंग की पूजा विधि

शिव महापुराण में बताया गया है कि शिवलिंग की पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए। इस दौरान विशेष रूप से जल अभिषेक, चंदन लगाना, बलि देना और दीपक जलाना महत्वपूर्ण होते हैं। पूजा के समय अगर कपूर, धूप और फूल अर्पित किए जाएं तो इसका प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है।

शिवलिंग पूजा है क्यों जरूरी

भगवान शिव का लिंग रूप न केवल उनके अस्तित्व का प्रतीक है बल्कि यह आध्यात्मिक और धार्मिक रूप से शक्तिशाली भी माना जाता है। शिवलिंग की पूजा से व्यक्ति धन्य और धार्मिक रूप से समृद्ध होता है। साथ ही यह व्यक्ति को जन्म-मरण के चक्र से बाहर निकालने का एक माध्यम भी है।

ये पूजा केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि जीवन के हर पहलू में सुधार लाने का एक सशक्त साधन है। शिव महापुराण में वर्णित इन अद्भुत फायदों को ध्यान में रखते हुए हमें अपनी पूजा विधि को सही तरीके से और पूर्ण श्रद्धा के साथ करना चाहिए। शिवलिंग पूजा से जीवन में धन्य और शांति की प्राप्ति होती है, और व्यक्ति का आध्यात्मिक और शारीरिक विकास होता है।

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

shivling | भगवान शिव का पूजन | शिव महापुराण कथा | Shiva Mahapuran Katha | Lord Shiva | Lord Shiva सावन माह | सावन का महीना | सावन माह का शुभारंभ | धर्म ज्योतिष न्यूज 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page