भोपाल से लखनऊ और पटना के बीच चलेगी वंदे भारत, MP से UP बिहार की बढ़ेगी कनेक्टिविटी

भोपाल से पटना और लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन का रैक अगस्त में मिलने की संभावना है। रैक मिलते ही ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे। अनुमान है कि इन दोनों रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर की शुरुआती वीक से शुरू हो सकता है।

भोपाल से शुरू हो रही 2 नई वंदे भारत ट्रेन

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (RKMP) से पटना और लखनऊ के लिए जल्द दो नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी। इन ट्रेनों से यात्रा का समय काफी घटेगा। यह खबर उन यात्रियों के लिए राहतभरी है जो इन मार्गों पर बार-बार सफर करते हैं। ये ट्रेनें मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए सफर को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाएंगी।

लखनऊ-भोपाल वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और यूपी की राजधानी लखनऊ के बीच यह कनेक्टिविटी लोगों को बड़ी राहत देगी। दोनों शहरों के बीच यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। ट्रेन सुबह लखनऊ से चलेगी और शाम को भोपाल से वापस लौटेगी। इसका संचालन लखनऊ रेल मंडल के तहत किया जाएगा।

भोपाल से बिहार के लिए वंदे भारत

भोपाल से पटना के लिए भी एक स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में 3-4 दिन चलेगी। इसका संचालन भोपाल रेल मंडल द्वारा किया जाएगा। हालांकि अभी तक ट्रेन का आधिकारिक किराया घोषित नहीं किया गया है। लेकिन अन्य वंदे भारत ट्रेनों के किराए को देखते हुए, चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए अलग-अलग किराए तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: भोपाल स्टेशन पर प्रदेश का पहला पॉड होटल तैयार, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा, जानिए किराया

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश को मिलेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस!, इस रूट पर चल सकती है प्रीमियम ट्रेन, देखें डिटेल

3 राज्यों की राजधानी जुड़ेंगी

भोपाल रेलवे मंडल के अधिकारियों का कहना है कि रानी कमलापति स्टेशन से शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेनों से मध्यप्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश की राजधानियों के बीच कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो जाएगी। इससे इन राज्यों के यात्रियों को एक-दूसरे के बीच यात्रा करने में आसानी होगी और अंतरराज्यीय परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

पटना वंदे भारत की जिम्मेदारी पटना रेल मंडल के पास

पटना की ओर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पटना रेलवे मंडल द्वारा किया जाएगा। भोपाल और पटना मंडल मिलकर ट्रेन की समय-सारणी, टिकट मूल्य और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देंगे। फिलहाल सेवा शुरू होने की अनुमति के बाद ही यह विवरण सार्वजनिक किया जाएगा।

12 घंटे में तय होगी 1005 किमी की दूरी

रानी कमलापति से पटना की दूरी लगभग 1005 किलोमीटर है, जिसे वर्तमान में तय करने में 18 से 20 घंटे लगते हैं। लेकिन वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से यह सफर केवल 12 से 13 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

: एमपी वंदे भारत ट्रेन | भोपाल लखनऊ वंदे भारत | भोपाल से लखनऊ वंदे भारत | vande bharat | Lucknow | New Vande Bharat Train

  • Related Posts

    Pin Up Platformasının Ətraflı İcmalı – Niyə Bu Qədər Populyardır

    Pin Up Platformasının Ətraflı İcmalı – Pin Up Nədir və Onun Əsas Xüsusiyyətləri Pin Up Platformasının Ətraflı İcmalı – Niyə Bu Qədər Populyardır Onlayn əyləncə dünyasında seçim etmək çox vaxt…

    Read more

    Beste Live Roulette Casinos Sechster monat des jahres 2026 and sämtliche Verbunden Spielvarianten

    Content Das Glücksspielerlebnis within Echtzeit: Irgendwo vermag man Erreichbar Live Roulette spielen? Perish Live Casinos sind gerade reichlich je Roulette talentvoll? Had been sie sind unser diskretesten Spezialitäten durch Live-Roulette?…

    Read more

    You cannot copy content of this page