कांग्रेस MLA सेना महेश पटेल के बेटे पुष्पराज पटेल का उत्पात, SUV से कॉन्स्टेबल को उड़ाया

मध्यप्रदेश के आलीराजपुर में कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल के बेटे पुष्पराज पटेल ने एक बार फिर कानून को अपनी जेब में रख लिया। 13 जुलाई की रात, बिना नंबर की तेज रफ्तार SUV से जोबट थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे दो कॉन्स्टेबल्स को टक्कर मारते हुए खंभे से टकरा गई।

दरअससल कॉन्स्टेबल राकेश गुजरिया और राकेश अनारे बस स्टैंड रात्रि गश्त कर रहे थे। अचानक एक बेकाबू SUV उनकी ओर तेजी से बढ़ी। कार को अपनी ओर आता देख कॉन्स्टेबल अनारे ने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन कार चालक ने वाहन उनकी तरफ ही मोड़ दिया। दोनों जान बचाकर भागे, लेकिन कार अनारे को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से जा भिड़ी।

विधायक पुत्र चला रहा था कार

इस हादसे में कॉन्स्टेबल राकेश गुजरिया को कमर, चेहरे और पैर में चोटें आईं। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर से गोल स्तंभ की रेलिंग, दीवार और CCTV खंभा तक टूट गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने चालक की पहचान पुष्पराज पटेल के रूप में की। पुष्पराज पटेल  कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल का बेटा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहले भी विवादों में रहा है पुष्पराज पटेल

यह पहली बार नहीं है जब पुष्पराज का नाम विवादों में आया हो। पिछले साल उस पर 25 वर्षीय युवती दामिनी ठाकुर को आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगा था। घटना 13 सितंबर 2024 की थी। युवती की खुदकुशी के बाद उस पर FIR दर्ज की गई थी, लेकिन तब भी केस को लेकर कार्रवाई ढीली रही थी।

ऐसे समझिए पूरी खबर

  • कांग्रेस विधायक महेश पटेल के बेटे पुष्पराज ने तेज रफ्तार SUV से कॉन्स्टेबल को टक्कर मारी।

  • घटना में पुलिसकर्मी घायल हुआ, बस स्टैंड की सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा।

  • हादसे के बाद पुलिस ने BNS की धारा 109 और सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम में केस दर्ज किया।

  • पुष्पराज इससे पहले आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर मामले में भी आरोपी रह चुका है।

  • सवाल फिर वही—क्या रसूख कानून पर भारी पड़ेगा या होगी सख्त कार्रवाई?

नेता और नेता पुत्रों की दबुंगई के हालिया मामले 

मध्यप्रदेश में लगातार नेताओं और उनके बेटों की दबंगई की ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जो न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि सत्ता के नशे में चूर राजनीतिक परिवारों की सोच को भी उजागर करती है। 

1 अप्रैल 2024 को भोपाल में स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे अभिज्ञान पटेल ने एक बाइकर पर हमला कर दिया। रेस्तरां के बाहर कर्मचारियों को खुलेआम धमकी देते हुए बोला कि हम तुम्हें और तुम्हारे रेस्टोरेंट को देख लेंगे। जब पुलिस ने FIR की, तो मंत्रीजी ने बेटे के बजाय चार पुलिसकर्मियों को ही सस्पेंड करवा दिया। कांग्रेस ने तो सवाल उठाए ही, लेकिन खुद बीजेपी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को भी कहना पड़ा कि कोई भी गुंडागर्दी का हकदार नहीं।

28 मार्च 2025 को ग्वालियर में वार्ड-19 की पार्षद के पति बलबीर सिंह तोमर और उनके बेटे योगेश व छोटू ने उज्जैन पुलिस के एक कॉन्स्टेबल सहित तीन युवकों को देर रात जमकर पीटा। वजह? कॉलोनी के सुरक्षा गार्ड से बहस। हमला इतना गंभीर था कि बंदूक के बट का इस्तेमाल किया गया, लेकिन कार्रवाई सीमित और रस्मी रही।

10 अप्रैल 2025 को देवास में सत्ता के अहंकार ने आस्था पर हमला किया। बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला ने रात 12 बजे मंदिर गेट खुलवाने की जिद में पुजारी को पीट दिया। पुजारी ने साफ मना कर दिया तो साथ आया जितेंद्र राघव गाली-गलौज पर उतर आया। बाद में धमकी भरे कॉल और CCTV फुटेज सामने आए। इस मामले में भी FIR तो दर्ज हुई, लेकिन बाद में पुजारी ने बयान पलट दिया।

24 और 25 मई 2025 को अशोकनगर में बीजेपी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव और उनके समर्थकों ने साइकिल विवाद के चलते पड़ोसी के घर घुसकर महिलाओं और बच्चों तक को नहीं छोड़ा। बच्चों की साइकिल की स्पीड पर हुई आपत्ति इतनी भारी पड़ी कि यादव और उसके समर्थकों ने घर में घुसकर मारपीट की। मामला पुलिस तक पहुंचा, FIR दर्ज हुई, लेकिन बीजेपी की ओर से केवल एक शो-कॉज नोटिस जारी हुआ।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

 

MP News | कांग्रेसी नेता की दबंगई | अलीराजपुर | बीजेपी नेता की गुंडागर्दी | Mp Politics | MP Politics News 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page