रायसेन,बरेली, 21 जून 2025 — मूंग तुलाई के लिए खरीदी केंद्रों पर किसानों की भारी भीड़,एनएच ‑ 45 पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें

रायसेन,बरेली, 21 जून 2025
संवाददाता – रणधीर सिंह धाकड़ (भौड़िया)

भौड़िया और आसपास के वेयरहाउसों में मूंग तुलाई का काम जो जोरों पर चल रहा है। मूंग की सरकारी खरीदी शुरू होते ही क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। खरीदी केंद्रों पर सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अपनी बारी के इंतज़ार में किसान ट्रैक्टर‑ट्रॉलियों के साथ कई घंटों लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं।

एनएच‑45 पर बने प्रमुख खरीदी केंद्रों के बाहर ट्रैक्टर‑ट्रॉलियों की इतनी लंबी कतारें लग गई हैं कि सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई है। यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से आम राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों का कहना है कि खरीदी केंद्र पर तुलाई की प्रक्रिया धीमी चल रही है, जिसके कारण उन्हें दिनभर इंतज़ार करना पड़ रहा है। “दो दिन से आए हैं, अभी तक नंबर नहीं आया,” एक किसान ने बताया।

प्रशासन की और से अतिरिक्त कांटे और कर्मचारियों की व्यवस्था किए जाने की मांग उठ रही है, ताकि तुलाई की गति तेज हो सके और किसानों को राहत मिल सके।

  • Related Posts

    श्रीमद भागवत कथा सुनने उमडा जन सैलाब

    गोवर्धन पूजा के साथ 56 प्रकार का लगाया गया भोग सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर हरिओम नगर में श्रीमदभागवत कथा के पंचम दिवस पर…

    Read more

    भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

    धार्मिक संस्थाओं के साथ बडी संख्या में सैकडों धर्मप्रेमी रहेे मौजूद सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर दालमिल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…

    Read more

    You cannot copy content of this page