रतलाम में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचें युवक की पीट-पीट कर हत्या, लड़की के पिता व परिवार पर आरोप

मध्‍य प्रदेश रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को बेरहमी से एक युवक की हत्या का मामला सामने आया, जिसमें 17 वर्षीय आयुष मालवीय की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। यह घटना मेवासा गांव में हुई, जहां आयुष अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। उसका उद्देश्य केवल प्रेमिका से मिलने का था, लेकिन वह नहीं जानता था कि यह मुलाकात उसके लिए आखिरी होगी। 

आधी रात मिलने पहुंचा था प्रेमिका से 

आयुष, जो कांडरवासा गांव का निवासी था, शुक्रवार रात करीब 2 बजे अपनी प्रेमिका से मिलने मेवासा गांव गया। लड़की के परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया और उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

इस दाैरान लड़की के पिता और गांव के अन्य लोगों ने आयुष का सिर मुंडवाया और उसे पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उन्होंने बेरहमी से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।  

यह खबरें भी पढ़ें…

CM मोहन यादव आज सुनेंगे PM मोदी के मन की बात, मेट्रो परियोजना की करेंगे समीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल

मंत्री नागर सिंह चौहान ने किया चौकाने वाला खुलासा, मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती में मांगा जा रहा पैसा

गुस्साएं ग्रामीणों ने लगाया हाईवे पर जाम

शनिवार सुबह,युवक की बेरहमी से हत्या की सूचना के बाद ग्रामीणों ने शव को फोरलेन पर रखकर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। उन्होंने एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता की मांग की। हालांकि, प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया। 

संक्षेप में जानिए प्रेमी की हत्या और प्रदर्शन के मामले को 

1.रतलाम में नाबालिग की बेरहमी से हत्या:रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को एक 17 वर्षीय नाबालिग आयुष मालवीय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आयुष अपनी प्रेमिका से मिलने गया था।

2.परिवार ने पकड़ा और पेड़ से बांधकर मारा:लड़की के परिवार ने आयुष को पकड़ लिया, उसका सिर मुंडवाया और पेड़ से बांध दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

3. ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन:घटना के बाद, ग्रामीणों ने मृतक के शव को फोरलेन पर रखकर जाम लगा दिया। वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एक करोड़ रुपए की सहायता मांग कर रहे थे।

4. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया:पुलिस ने आयुष के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया और लड़की के पिता सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

5. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार: शनिवार सुबह आयुष का पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जो घटना के कारणों का स्पष्टिकरण करेगा। 

 

 

पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना रात करीब ढाई बजे पुलिस को मिली। एसडीओपी किशोर पाटनवाला मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को रतलाम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया और चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक संदिग्ध को भी राउंडअप किया है और मामले की जांच कर रही है। 

यह खबरें भी पढ़ें…

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

मध्यप्रदेश में बनेगी देश की पहली 3D मॉडल गैलरी, AIIMS भोपाल ने शुरू की तैयारी

पिता बोले उसे जान से मारने की क्या जरूरत 

आयुष के पिता ने कहा कि उनका बेटा रात को लड़की से मिलने गया था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि उनका बेटा घर से कब निकला। आयुष के मोबाइल में लड़की के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट पुलिस को मिले हैं, जो मामले को और गंभीर बनाते हैं। आयुष के पिता का कहना था कि अगर लड़की के परिवार को कोई आपत्ति थी, तो वे फोन करके उनसे बता सकते थे, लेकिन उसे जान से मारने की क्या जरूरत थी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार 

शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जो घटना के कारणों और मृतक की स्थिति को स्पष्ट कर सके। पुलिस इस मामले में और जांच कर रही है,रतलाम पुलिस अब इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद जांच की दिशा और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का रास्ता खुलेगा। साथ ही मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा। 

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page