रायसेन, 30 जुलाई 2025 – रपटे या पुल-पुलिया पर बाढ़ का पानी हो तो पार न करें …

रायसेन, 30 जुलाई 2025
प्रदीप धाकड़ मो. 9425654291

प्रदेश के साथ ही जिले में भी मानसून सक्रिय है। बारिश के कारण पुल-पुलिया या रपटे पर बाढ़ का पानी होने पर बैरियर लगाकर आवागमन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे नाले, रपटे, छोटे-बड़े पुल-पुलिया जहां बारिश का जल तेजी से बढ़ता है और दुर्घटना की आशंका रहती है, वहां पर भी सुरक्षा की अतिरिक्त सावधानियां बरती जाने के निर्देश दिए गए हैं। वर्षा के चलते किसी भी प्रकार के जान-माल का नुकसान न होने पाए, सभी का यही प्रयास होना चाहिए। नागरिक से भी आग्रह किया गया है कि आवागमन के दौरान सड़क पर या किसी पुल-पुलिया पर पानी हो, तो नागरिक उसमें आने-जाने से बचें। जोखिम पूर्ण यात्रा करने से बचे। सजग रहें और सावधानी बरतें। आम नागरिकों से यह भी अपील की गई है कि वे अपने आवागमन के समय, जहां कहीं भी बारिश का पानी बढ़ रहा है या बाढ़ का पानी आ रहा है, अगर पानी तेजी से बढ़ता दिख रहा है, तो वहां आने-जाने से बचें, क्योंकि यह बेहद जोखिम भरा हो सकता है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड — भारतीय पत्रकारिता में गौरवशाली योगदान के लिए सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन) बरेली। भारतीय पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय और रायसेन जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके गौरवशाली योगदान…

    Read more

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    You cannot copy content of this page