रायसेन, 07 अगस्त 2025 — हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और रैली आयोजित…

रायसेन, 07 अगस्त 2025
प्रदीप धाकड़ मो. 9425654291

जिले में चलाए जा रहे ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान के तहत रायसेन स्थित शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नगर पालिका परिषद द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 90 छात्राओं ने सहभागिता की। इसके उपरांत तिरंगा रैली भी निकाली गई जिसमें छात्राएं, शिक्षक तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित हुए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के साथ ही जिले में भी 02 अगस्त से हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता और स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान चलाया जा रहा है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। इस वर्ष की थीम स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग निर्धारित की गई है। अभियान के तहत प्रत्येक गांव, प्रत्येक निकाय और वार्ड में राष्ट्र भक्ति के वातावरण में तिरंगे पर केन्द्रित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

  • Related Posts

    बरेली में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिभाव से गूंज रहे गणपति बाप्पा मोरया के जयकारे

    भक्ति भाव से भक्त कर रहे मंगल के दाता की उपासना सिटी बीट न्यूज मो. 9425654291 बरेली रायसेन। रायसेन जिले के बरेली नगर में इन दिनों श्रीगणेश उत्सव की भव्यता…

    Read more

    एसआई भर्ती 2021 : चयनितों की नौकरी को लेकर बड़ा सवाल, जानें क्या होगा उनका भविष्य

    राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 को रद्द कर दिया गया है। इससे वे सभी कर्मचारी परेशान हो गए हैं जो दूसरी सरकारी नौकरी छोड़कर एसआई के पद पर आए थे।…

    Read more

    You cannot copy content of this page