बरेली, 15 अगस्त 2025 – शासकीय महाविद्यालय परिसर में 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जन भागीदारी अध्यक्ष संदीप चौहान द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

बरेली, 15 अगस्त 2025
प्रदीप धाकड़ मो. 9425654291

महाविद्यालय परिसर में 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जन भागीदारी अध्यक्ष संदीप चौहान द्वारा ध्वजारोहण किया गया। चौहान द्वारा शहीदों को याद कर स्वतंत्रता का महत्व बताया। प्राचार्य डॉक्टर नीरज दुबे द्वारा समिति द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी गई। उन्होने कहा संदीप चौहान समिति के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए हैं तब से लेकर आज तक अब तक के सबसे सक्रिय और विकास करने वाले अध्यक्ष साबित हुए हैं। संदीप चौहान कॉलेज में चार्ज लेने आए तब सादगी का परिचय दिया। उसके बाद सतपुड़ा और वल्लभ भवन में अटैच प्राध्यापकों को कॉलेज में वापस करवाया वही एक और एसडीम कार्यालय से कॉलेज की जमीन मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लगातार स्वच्छता अभियान, योग के कार्यक्रम,खेलकूद,कबड्डी प्रतियोगिता,कॉलेज का निरीक्षण,नए भवन का निर्माण निगरानी के साथ करवाया और मुख्यमंत्री से भवन का लोकार्पण कराया। आज 15 अगस्त के दिन जन भागीदारी समिति अध्यक्ष संदीप चौहान के जन्म दिवस पर वृक्षारोपण कॉलेज परिसर में किया गया। समस्त महाविद्यालय परिवार ने चौहान को बधाई दी।

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page