एमपी में धूमधाम से मनाई जा रही श्री कृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मध्यप्रदेश के उज्जैन में भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। श्री कृष्ण के प्राचीन शिक्षाधानी सांदीपनि आश्रम में जैसे ही पट खुले, वैसे ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अलसुबह से ही दर्शन के लिए लाइन में खड़े थे। केवल मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर से लोग यहां आकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन कर रहे हैं।

  ———————————————–

शिवपुरी में शनिवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ, जब ट्रक और ट्रैवलर बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में सिंगर सहित 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा नेशनल हाईवे-46 पर सुबह करीब 5:30 बजे हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, 20 सदस्यीय म्यूजिशियन ग्रुप ने काशी विश्वनाथ में आयोजित शिवकथा कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी और शुक्रवार शाम को लौट रहा था। इस ग्रुप के सभी सदस्य गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर के रहने वाले थे। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे उनकी ट्रैवलर जब सुरवाया से गुजर रही थी, तो अचानक बेकाबू हो गई। वाहन डिवाइडर चढ़ते हुए दूसरी लेन में जा पहुंचा और वहां ट्रक से टकरा गया।

  ———————————————–

गुना के चर्चित देवा पारदी कस्टडी डेथ मामले में मंगलवार को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए राघौगढ़ थाना प्रभारी को कोर्ट ने जमानत दे दी है। उन्हें बुधवार को इंदौर स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेजा गया था। इसके बाद गुरुवार को उन्हें फिर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

यह मामला 15 जुलाई 2024 का है। बीलाखेड़ी गांव के निवासी देवा पारदी (25) की बारात उसी दिन गुना शहर के गोकुल सिंह चक्क के लिए जाने वाली थी। शाम के करीब 4:30 बजे म्याना पुलिस गांव में आई और देवा व उसके चाचा गंगाराम को बारात के लिए निकले ट्रैक्टर से ही थाने ले गई। पुलिस ने दावा किया कि एक चोरी के मामले में पूछताछ और बरामदगी करनी है।

 ———————————————–

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को भोपाल के बोट क्लब पर आयोजित ‘नौका तिरंगा यात्रा’ में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने वहां मौजूद जनता का अभिवादन किया और कहा कि भोपाल के तालाब पर लहराते तिरंगे हमें न केवल गर्व का अहसास करवा रहे हैं, बल्कि यह हमें ऊर्जा से भी लबरेज कर रहे हैं। तालाब की लहरें हमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं। हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है।

इस अवसर पर उन्होंने विपक्ष पर भी सवाल उठाए और देशभक्ति का जज्बा दिखाने के लिए ‘ये देश है वीर जवानों का…’ गाना गाया। बोट क्लब में होने वाले इस कार्यक्रम से पहले, सीएम डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास पर निकाली गई तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए।

—————————————————

MP Board Exam 2026 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने साल 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी और 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से शुरू होंगी।

—————————————————

 

भोपाल में एक बार फिर गैस रिसाव की घटना ने लोगों को परेशान कर दिया। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार को क्लोरीन गैस के रिसाव ने लोगों के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दीं। सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन के कारण अफरातफरी मच गई। इस घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों ने तत्काल कदम उठाए और स्थिति को काबू किया।

फिल्म ‘पुष्पा’ की तरह टैंकर में शराब की तस्करी

आगर जिले में पुलिस ने एक करोड़ रुपये कीमत की अवैध शराब पकड़ी है, जो फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर एक टैंकर में छिपाकर तस्करी की जा रही थी। यह मामला पुलिस की सूझबूझ और सतर्कता का नतीजा है, जो इस जटिल तस्करी को पकड़ने में सफल रही। आइए जानते हैं इस तस्करी के बारे में और कैसे पुलिस ने इस मामले को सुलझाया।

अवैध शराब तस्करी का तरीका

टैंकर में छिपाकर तस्करी

पुलिस ने एक टैंकर को संदेह के आधार पर रोका था, जो चंडीगढ़ से गुजरात जा रहा था। टैंकर पर “ओनली फॉर एडिबल ऑयल” (सिर्फ खाद्य तेल के लिए) लिखा हुआ था, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन जब पुलिस ने टैंकर को काटा, तो अंदर का दृश्य देखकर वे भी चौंक गए। टैंकर में सात चेंबर थे, जिनमें से छह चेंबर्स में महंगे ब्रांड की शराब की पेटियां रखी गई थीं। सबसे पीछे वाला चेंबर खाली रखा गया था, ताकि किसी को शक न हो।

टैंकर के अंदर छिपी शराब की पेटियां

टैंकर में शराब के महंगे ब्रांड्स की पेटियां भरी हुई थीं। यह तस्करी चंडीगढ़ से शुरू हुई थी और राजस्थान, मध्यप्रदेश होते हुए गुजरात तक पहुंचने वाली थी। पुलिस ने शराब की पेटियां निकाल ली हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢

🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Mp latest news | Mp latest news hindi | Mp breaking news | मध्य प्रदेश समाचार | मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ कृष्ण जन्माष्टमी | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी | जन्माष्टमी उत्सव उज्जैन | जन्माष्टमी की धूम

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page