MP Yuva Annadoot Yojna : युवाओं को रोजगार के लिए मिलता है लोन, जानें कैसे लें लाभ

CM Yuva Annadoot Yojna : मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए चलाई जाती है। इस योजना के तहत सरकार युवाओं को बैंक लोन पर वाहन उपलब्ध कराती है। इन वाहनों का उपयोग राशन सामग्री के परिवहन में किया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार प्रदान करना और खाद्य सामग्री की वितरण प्रक्रिया को सुलभ बनाना है।

योजना की विशेषताएं

  • योजना के तहत 25 लाख रुपये तक का वाहन बैंक से लोन के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

  • लाभार्थियों को 7.5 टन वजन वाला वाहन खरीदने की आवश्यकता होगी।

  • परिवहन एवं हैंडलिंग खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे।

  • वाहन पर सरकार विभिन्न योजनाओं का प्रचार भी करेगी।

क्या है मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना 

इस योजना का क्रियान्वयन पूरे राज्य में किया जाता है । मध्यप्रदेश को 899 सेक्टर में बांटा गया है, और हर सेक्टर के लिए एक वाहन तय किया गया है। युवाओं को कम ब्याज दर पर बैंक से लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके माध्यम से राशन सामग्री को सही समय पर उचित मूल्य दुकानों तक पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़ें…भारतीय छात्रों को कनाडा दे रहा Scholarship का मौका, जाने कैसे करें आवेदन

पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए कुछ शर्तें हैं।

  • आवेदक की आयु 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक को आठवीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास भारी मोटर वाहन संचालन के लिए वैध लाइसेंस होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता बैंक से लोन लेने के पात्र होना चाहिए।

आवेदन करने के लिए, आवेदक को मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना की वेबसाइट पर जाकर प्रोफाइल बनानी होगी। इसके बाद आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

ये भी पढ़ें…MP Pratibha Kiran Scholarship : छात्राओं के लिए खुशखबरी, मिलेंगे 5 हजार रुपए, जानें कैसे

योजना के लाभ

यह योजना युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगी और रोजगार की दिशा में सकारात्मक कदम है। इसके तहत युवाओं को बैंक लोन पर वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे, जो कि उचित मूल्य दुकानों तक राशन सामग्री पहुंचाने का कार्य करेंगे।

आवश्यक डाक्यूमेंट्स 

  • फोटोग्राफ
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • समग्र आईडी
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र

कैसे चेक करें आवेदन की स्थिति 

आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए, आवेदक को अपनी मोबाइल नंबर और जन्म तिथि के साथ वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद उन्हें आवेदन की स्थिति दिखाई देगी।

ये भी पढ़ें…Chevening Scholarship : भारत के छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, जानें कैसे

सरकारी योजना | सरकारी योजनाएं | MP News | loan scheme | Bank loans | Education news | mp education news

thesootr links

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page