आ.भा.वि.परिषद स्थापना दिवस पर होंगे सप्ताह भर कार्यक्रम,बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली 

बरेली:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई । गुलामी के कालखंड में भारत के अंदर व्याप्त विकृतियों एवं पुनः भारत गुलाम ना हो, गुलामी की मानसिकता दूर हो उस समय कुछ छात्रों, प्राध्यापकों एवं शिक्षाविदों ने मिलकर राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लक्ष्य को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना की। स्थापना दिवस मनाने को लेकर बरेली इकाई की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 77 वर्षों से राष्ट्र निर्माण को समर्पित संगठन ने बरेली में सप्ताह भर कार्यक्रम करने की रूपरेखा बनाई है, नगर अध्यक्ष निखिल खरे ने बताया है कि विद्यार्थी परिषद की जो गतिविधियां हैं उन्हीं पर केंद्रित कार्यक्रम सप्ताह भर होंगे जैसे स्टूडेंट फार सेवा, पर्यावरण सुरक्षा, सुधार, राष्ट्रीय कला मंच,खेलो भारत,मेडिविजन जैसे आयामों के माध्यम से विभिन्न विद्या के विद्यार्थियों को मंच देने का काम इकाई बरेली करेगी।कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्थापना दिवस “राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस” के रूप में भी मनाया जाता है। 9 जुलाई को स्टूडेंट फार सेवा के अंतर्गत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय कम्युनिटी हॉल,नाहर नगर में किया जा रहा है जिसमें 100 से अधिक यूनिट रक्त दान का संकल्प लिया गया है। 10 जुलाई को युवा संवाद कार्यक्रम “भारत@2047” ‘विकसित भारत में युवाओं की भूमिका’ विषय पर संवाद कार्यक्रम, 11 जुलाई को पर्यावरण सुरक्षा, सुधार को लेकर,स्वच्छता अभियान एवं सार्वजानिक स्थल पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, 12 जुलाई को राष्ट्रीय कला मंच के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति गीत, कविता पाठ,चित्रकला प्रतियोगिता “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 77 वर्षों की यात्रा पर केंद्रित रहेगा”। 13 जुलाई को बौद्धिक गतिविधियां विचार गोष्ठी, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रेरणादायक कार्यक्रम। समापन दिवस पर नगर में भव्य वाहन रैली एवं सप्ताह भर के कार्यक्रमों का प्रतिवेदन जारी किया जाएगा । नगर मंत्री सूरज ठाकुर ने बताया है कि कार्यक्रमों के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही हैं विद्यालयों एवं महाविद्यालय से निरंतर संपर्क किया जा रहा है जिनके सहयोग से ही स्थापना दिवस का कार्यक्रम सफल होगा। बैठक में नगर उपाध्यक्ष आर. एस. ठाकुर, कार्तिक भार्गव, स्वयं भार्गव, कृष्णा तिवारी, अमन सैयद हिमांशी धाकड़, प्रियांशी धाकड़,रामराज राजपूत, हर्षिता पटेल एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया है।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल ने की उदयपुरा विधानसभा में चल रहे विकास कार्यो तथा योजनाओं की समीक्षा

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने मंगलवार को बरेली स्थित तहसील कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा…

    Read more

    बरेली में दाल मिल संचालक राजेंद्र वर्मा के घर से 1 करोड़ के जेवरों और नगद रुपयों की हुई चोरी

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन जिले की बरेली में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। वार्ड-7 स्थित दालमिल मोहल्ले में रविवार देर रात दाल मिल संचालक राजेंद्र वर्मा…

    Read more

    You cannot copy content of this page