स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल ने की उदयपुरा विधानसभा में चल रहे विकास कार्यो तथा योजनाओं की समीक्षा

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने मंगलवार को बरेली स्थित तहसील कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जनहितैषी विकास कार्यो की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में विभागवार संचालित योजनाओं तथा निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो, सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक सुगमता से पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कराएं। स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,स्वास्थ्य विभाग,कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित अन्य विभागों के विधानसभा क्षेत्र में संचालित कार्यो तथा योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में एसडीएम अंकित जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जन-विश्वास अभियान के तहत उदयपुरा विधानसभा में सहकारिता एवं पशुपालन विभाग के कार्यों का निरीक्षण

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रारंभ किए गए “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के अंतर्गत उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में सहकारिता एवं पशुपालन विभाग के विभिन्न कार्यों एवं…

    Read more

    रायसेन जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 को सम्पूर्ण रायसेन जिले में सम्पूर्ण दिवस के लिए शुष्क दिवस…

    Read more

    You cannot copy content of this page