रायसेन में 14 जुलाई को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ने कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार 14 जुलाई को रायसेन स्थित पीएम उत्कृष्ट स्वामी विवेकानंद शासकीय अग्रणी महाविद्यालय में प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस युवा संगम कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता कराते हुए उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। इस युवा संगम कार्यक्रम में युवाओं को विभिन्न कम्पनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने के साथ ही शासन की स्वरोजगारमूलक योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इस जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम में नवभारत फर्टीलाइजर भोपाल, भास्कर मण्डीदीप,आईपीएस भोपाल, इंसुलेटर एण्ड इलेक्ट्रिकल्स मण्डीदीप,यश्यवी ग्रुप मण्डीदीप,सागर मेनिफेक्चर तामोट,होम हेल्प सेंटर रायसेन,हकाई सिकरोटीमण्डीदीप,आर सेठी रायसेन, वोल्वो आयशर वगरोदा,पुखराज प्रा.लि.भोपाल समर्थन ट्रस्ट भोपाल द्वारा विभिन्न पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसके लिए अनिवार्य योग्यता पदानुसार कक्षा 8वीं, 10वीं,12वीं,स्नातक,आईटीआई,डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं डिग्री इंजीनियरिंग है।आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष निर्धारित है। इस अवसर पर ऐसे अभ्यर्थी जो स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं उन्हें विभिन्न स्वरोजगारमूलक विभागों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा और शासन की ओर से दी जाने वाली सहायता एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

  • Related Posts

    अखिल भारतीय विद्या​र्थी परिषद स्थापना सप्ताह:बरेली में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्राओं ने मोहा मन,भारत@2047पर हुआ युवा संवाद

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।  बरेली।  ज्ञान,शील और एकता के मूलमंत्र पर चलने वाले विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की बरेली इकाई द्वारा स्थापना…

    Read more

    मूंग न्याय और ई-टोकन मुक्त खाद की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाली रैली

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। मूंग न्याय और ई-टोकन मुक्त खाद की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने नगर में वाहन रैली निकाली वाहन रैली का समापन एसडीएम…

    Read more

    You cannot copy content of this page