अखिल भारतीय विद्या​र्थी परिषद स्थापना सप्ताह:बरेली में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्राओं ने मोहा मन,भारत@2047पर हुआ युवा संवाद

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)। 

बरेली।  ज्ञान,शील और एकता के मूलमंत्र पर चलने वाले विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की बरेली इकाई द्वारा स्थापना दिवस (राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस) के अवसर पर छह दिवसीय ‘स्थापना सप्ताह’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 9 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस विशेष सप्ताह के तहत नगर में सेवा,जागरूकता और बौद्धिक गतिविधियों की धूम है। इसी कड़ी में परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा ‘युवा संवाद’ और रंगमंच सांस्कृतिक कार्यक्रम’का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ‘विकसित भारत@2047’ विषय को लेकर युवाओं और विद्यार्थियों के बीच गहन चर्चा हुई। इस दौरान रंगमंच पर लोकगीत,मनमोहक नृत्य,देशभक्ति गीत और भाषण की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूजा पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित सभी जनसमुदाय का मन मोह लिया। इस दौरान उपस्थित बच्चों को विकसित भारत की परिकल्पना और अभाविप के गौरवशाली इतिहास व सिद्धांतों के बारे में विस्तार से समझाया गया। सप्ताह भर सेवा और बौद्धिक गतिविधियों की धूमबैनर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, छह दिवसीय इस स्थापना सप्ताह की शुरुआत 9 जुलाई को नाहर नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में ‘विशाल रक्तदान शिविर’ से हुई, जिसमें युवाओं ने 100 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह का संकल्प लिया। इसके बाद 10 जुलाई को शासकीय महाविद्यालय सभागार में ‘युवा संवाद’ आयोजित हुआ। 11 जुलाई को कार्यकर्ताओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण और सिविल अस्पताल बरेली में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। आज 13 जुलाई को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विचार गोष्ठी, वाद-विवाद, प्रश्नमंच व निबंध प्रतियोगिता जैसी बौद्धिक गतिविधियां आयोजित होंगी। इस पूरे सप्ताह का समापन 14 जुलाई को नगर में निकलने वाली भव्य वाहन रैली,शोभायात्रा और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरेली के,नगर मंत्री सूरज ठाकुर,नगर सह मंत्री: – कार्तिक भार्गव,पूनम अग्रवाल,कु हिमांशी धाकड़,सह कोषाध्यक्ष कु प्रियांशी धाकड़,SFS संयोजक शैलेन्द्र रघुवंशी,नगर कला मंच संयोजक कु.हर्षिता पटेल, सह.कार्यालय मंत्री अंश सारंग,अमन विशेष रूप से सक्रिय रहे,इसके साथ ही पूजा पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती नीता धाकड़ सहित स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पूनम अग्रवाल द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंत में अभाविप के सदस्यों द्वारा मंच पर बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले सभी प्रतिभावान छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।

  • Related Posts

    मूंग न्याय और ई-टोकन मुक्त खाद की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाली रैली

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। मूंग न्याय और ई-टोकन मुक्त खाद की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने नगर में वाहन रैली निकाली वाहन रैली का समापन एसडीएम…

    Read more

    मूंग न्याय एवं टोकन मुक्त वाहन यात्रा आज, किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस जिला रायसेन के नेतृत्व में किसानों के हितों एवं उनकी लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज शनिवार 11…

    Read more

    You cannot copy content of this page