संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन।

खरगोन। खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने उपस्थित बहनों से पवित्र रक्षा सूत्र बंधवाया। मंत्री पटेल ने बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनकी रक्षा,सम्मान और सुरक्षा का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में प्रेम,विश्वास और अपनत्व की भावना निहित होती है। इस अवसर पर मंत्री ने बहनों को साड़ी सहित अन्य उपहार सामग्री भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने रक्षाबंधन महोत्सव को उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया। मंदिर प्रांगण में पूरे आयोजन के दौरान भाई-बहन के स्नेह और भारतीय संस्कृति की परंपरा का भाव देखने को मिला।











