श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन।

खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंबई के प्रसिद्ध कलाकार मोहित सेवानी एवं भजन क्लिबिंग टीम तथा उज्जैन के शिरीष राजपुरोहित एवं साथी कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रखा। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित सुंदर एवं मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण लीला का शानदार मंचन किया गया, वहीं रातभर भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की प्रस्तुतियां होती रहीं। भजनों की मधुर धुनों पर उपस्थित लोक एवं स्वास्थ्य चिकित्सा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और नृत्य करने पर मजबूर हो गए। पूरा कार्यक्रम स्थल ‘जय श्री कृष्ण’ और भक्ति गीतों से गूंजता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत रक्षाबंधन महोत्सव के अवसर पर खेड़ापति माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम से हुई, जहां मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों से राखी बंधवाई। उन्होंने बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का वचन दिया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों में से एक जामगढ़ जो भगवान श्री कृष्ण की ससुराल मानी जाती है, यह ऐसा स्थल है जिसे मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार ने श्री कृष्ण पाथेय में भी सम्मिलित किया गया है पावन स्थल से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की उपस्थिति में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, जहां विधिवत दीप प्रज्वलित कर मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रात्रि जागरण में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंत्री जी के सुपुत्र अभिज्ञान पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष खरगोन के सभी पदाधिकारियों, ग्राम पंचायत एवं पुलिस प्रशासन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की भूमिका की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

    तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल रणधीर सिंह धाकड़ भौड़िया सिटी बीट न्यूज नेटवर्क राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर भौड़िया के पास रविवार…

    Read more

    खरगोन में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, नवरात्रि से पहले विद्युत व्यवस्था पर उठे सवाल

    गर्मी, उमस और मच्छरों से बेहाल शहरवासी, विद्युत विभाग से नियमित बिजली आपूर्ति की मांग,बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विद्युत मंडल पहुंचकर ज्ञापन सोपा आंदोलन की थी चेतावनी। सिटी बीट…

    Read more

    You cannot copy content of this page