पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने बौद्ध स्तूप परिसर स्थित चैतियागिरी विहार मंदिर में की पूजा-अर्चना

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )।
रायसेन। विश्व प्रसिद्ध बौद्ध पर्यटन स्थल सांची में शनिवार से दो दिवसीय 74वें महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी प्रातः सांची स्थित चौतियागिरी विहार मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा भगवान गौतम बुद्ध के दो प्रधान शिष्यों अरहंत सारिपुत्र एवं अरहंत महामोग्गलान के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन एवं पूजन किए। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित सिसोनिया, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी तथा अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे











