बरेली में अहिरवार समाज संघ ने निकाली संविधान गौरव यात्रा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। संविधान के 77वें अंगीकार दिवस के अवसर पर अहिरवार समाज संघ द्वारा बरेली में संविधान गौरव यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रव्यापी एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश प्रभारी हनुमत सिंह बौद्ध ने की, जबकि मुख्य अतिथि जिला संगठक राजाराम अहिरवार रहे। कार्यक्रम की शुरुआत थाना के सामने स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर मंचीय आयोजन से हुई। अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।अपने उद्बोधन में हनुमत सिंह बौद्ध ने कहा कि भारतीय संविधान समता, स्वतंत्रता और भाईचारे के मूल सिद्धांतों पर आधारित है। संविधान को अंगीकार किए 77 वर्ष होने के बाद भी समाज में गरीबी और अमीरी के बीच की खाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक समानता के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक समानता स्थापित करना भी आवश्यक है।मंचीय कार्यक्रम के पश्चात अंबेडकर प्रतिमा स्थल से एसडीएम कार्यालय तक नगर के मुख्य मार्गों से संविधान गौरव यात्रा निकाली गई। यात्रा के समापन पर तहसीलदार बरेली को राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में क्षेत्रीय समस्याओं के साथ धन और धरती के उचित बंटवारे, नशामुक्त एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण के लिए राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग उठाई गई, ताकि देश का प्रत्येक नागरिक खुशहाली एवं सम्मान के साथ जीवन जी सके।कार्यक्रम का संचालन बीडी गोलिया ने किया। इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य मांगीलाल अहिरवार, संभागीय उपाध्यक्ष पोहप सिंह चौधरी, जिला सचिव श्रद्धा बौद्ध, माया अहिरवार, जिला संगठक डॉ. सीएस गोलिया, जिला कोषाध्यक्ष देवी सिंह अहिरवार, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोज कुमार अहिरवार, करोड़ी लाल अहिरवार, गोविंद डागर, महेंद्र कुमार अहिरवार, अरविंद कुमार, शिवदयाल अहिरवार, आशुतोष अहिरवार, धन सिंह अहिरवार, धीरज सिंह, रामकृष्ण अहिरवार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संविधान दिवस पर कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

    सिटी बीट नेटवर्क बरेली ( रायसेन )। रायसेन। संविधान दिवस के अवसर पर  आज गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की…

    Read more

    सड़क निर्माण में लापरवाही पर 10 लाख का जुर्माना

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली/रायसेन। रायसेन। रायसेन-राहतगढ़ सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी पर कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने सख्त रुख अपनाया है। उनके निर्देश पर मध्यप्रदेश सड़क विकास…

    Read more

    You cannot copy content of this page