गौसेवा, संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से शामिल होने की अपील
सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली।
बरेली। गौमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से गौ सम्मान अभियान के अंतर्गत आज 29 नवंबर, रविवार को विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक दोपहर 2 बजे रामलीला मैदान,बरेली में आयोजित होगी। आयोजकों द्वारा क्षेत्र के समस्त गौसेवा संगठनों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों,धर्मप्रेमियों तथा गौभक्तों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। बैठक का उद्देश्य गौमाता के सम्मान एवं संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा इस पुनीत अभियान में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करना है। आयोजकों ने सभी से अपना अमूल्य समय निकालकर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है। आयोजकों ने कहा कि गौमाता का सम्मान हमारी संस्कृति का अभिमान है। गौसेवा ही राष्ट्रसेवा है, इसलिए सभी को एकजुट होकर इस अभियान में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।











