सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। भोपाल महानगर में आयोजित परशुराम सेना मध्य प्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से मनमोहन शर्मा को पुनः परशुराम सेना का रायसेन जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके पुनः मनोनयन से क्षेत्र के सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।बैठक में परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं परशुराम सेना के संरक्षक विष्णु प्रसाद राजोरिया, संरक्षक राकेश चतुर्वेदी,प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मनमोहन शर्मा लंबे समय से सामाजिक,धार्मिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए समाज को एकजुट करने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनकी सक्रियता,अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन ने उन्हें पुनः रायसेन जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मनमोहन शर्मा के पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में परशुराम सेना जिला रायसेन को और अधिक मजबूत एवं सक्रियता मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी। इस अवसर पर पंडित देवेंद्र शास्त्री, पंडित गौरी शंकर शर्मा काका जी, सुधीर शर्मा,डॉ.श्रीकांत अवस्थी, सुरेंद्र चतुर्वेदी,पंडित नर्मदा प्रसाद भार्गव, डॉ. वंदना मिश्रा,बहन प्रवीणा अग्निहोत्री, प्रेम गुरु सहित प्रदेशभर से आए लगभग 400 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











