खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन।

खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने उपस्थित बहनों से पवित्र रक्षा सूत्र बंधवाया। मंत्री पटेल ने बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनकी रक्षा,सम्मान और सुरक्षा का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में प्रेम,विश्वास और अपनत्व की भावना निहित होती है। इस अवसर पर मंत्री ने बहनों को साड़ी सहित अन्य उपहार सामग्री भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने रक्षाबंधन महोत्सव को उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया। मंदिर प्रांगण में पूरे आयोजन के दौरान भाई-बहन के स्नेह और भारतीय संस्कृति की परंपरा का भाव देखने को मिला।

  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

    तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल रणधीर सिंह धाकड़ भौड़िया सिटी बीट न्यूज नेटवर्क राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर भौड़िया के पास रविवार…

    Read more

    खरगोन में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, नवरात्रि से पहले विद्युत व्यवस्था पर उठे सवाल

    गर्मी, उमस और मच्छरों से बेहाल शहरवासी, विद्युत विभाग से नियमित बिजली आपूर्ति की मांग,बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विद्युत मंडल पहुंचकर ज्ञापन सोपा आंदोलन की थी चेतावनी। सिटी बीट…

    Read more

    You cannot copy content of this page