स्कूल में बच्चों के खाने में फिनाइल पर हाईकोर्ट सख्त, FIR दर्ज, 15 को नोटिस

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पाकेला पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय में बच्चों के भोजन में फिनाइल मिलने की चौंकाने वाली घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत FIR दर्ज की है और एक शिक्षक धनंजय साहू को हिरासत में लिया है। हाईकोर्ट ने इसे गंभीर लापरवाही करार देते हुए मुख्य सचिव को मामले की निगरानी का आदेश दिया है। घटना ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है, विपक्ष ने सरकार पर बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया है।

हाईकोर्ट का गुस्सा, पहले कुत्ते का जूठा खाना, अब फिनाइल

मंगलवार को जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा, “पहले कुत्ते का जूठा खाना और अब फिनाइल मिला भोजन! स्कूलों में यह क्या हो रहा है?” उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए जिला दंडाधिकारी की निगरानी में जांच के आदेश दिए और मुख्य सचिव को नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। कोर्ट ने सवाल उठाया कि आखिर इस घटना का जिम्मेदार कौन है और इसकी गहन जांच की मांग की।

शिक्षक के आरोप, प्रशासन की जांच

हिरासत में लिए गए शिक्षक धनंजय साहू ने दावा किया कि उन्हें पोटाकेबिन अधीक्षक के साथ व्यक्तिगत द्वेष के कारण फंसाया जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि मामले में कई सवाल अनुत्तरित हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। 

15 अधिकारियों को नोटिस

छिंदगढ़ बीईओ, बीआरसी, पोटाकेबिन अधीक्षक और सहायक अधीक्षक समेत 15 जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। डीएमसी उमा शंकर तिवारी ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है।

शिक्षा मंत्री का सख्त रुख

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए कलेक्टर को मामले की गहन जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा, “यह आपराधिक कृत्य है। जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।” साथ ही, सुकमा के जिला शिक्षा अधिकारी को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और कार्रवाई करने को कहा गया है।यह घटना न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा और स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

FAQ

सुकमा जिले के पाकेला पोटाकेबिन विद्यालय में क्या गंभीर घटना सामने आई है?

सुकमा जिले के पाकेला पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय में बच्चों के भोजन में फिनाइल मिलने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसे हाईकोर्ट ने गंभीर लापरवाही माना है।

हाईकोर्ट ने इस मामले में क्या निर्देश दिए हैं?

हाईकोर्ट ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को नियमित निगरानी और जिला दंडाधिकारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही 15 अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

इस घटना के बाद प्रशासन और शिक्षा मंत्री की क्या प्रतिक्रिया रही?

प्रशासन ने इस मामले में FIR दर्ज की है और एक शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने इसे आपराधिक कृत्य बताया और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

thesootr links

द सूत्र कीt खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

सुकमा फिनाइल कांड | पोटाकेबिन स्कूल | बच्चों के खाने में फिनाइल | छत्तीसगढ़ फिनाइल मामला

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page