बार-पब संचालक और शराब ठेकेदार भूपेंद्र रघुवंशी की मौत के समय महिला इंदौर में ही थी, पुलिस में कर रहे थे शिकायत, फिर फंस गए

शराब ठेकेदार और बार-पब संचालक भूपेंद्र उर्फ पिंटू रघुवंशी की मौत (जहर के इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या) मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी किसी के खिलाफ नामजद केस दर्ज नहीं हुआ है। रघुवंशी मौत के पहले चार पन्नों का सुसाइड नोट छोड़कर गए हैं जिसमें सीधे तौर पर महिला द्वारा ब्लेकमैल किए जाने, दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी मिलने, लगातार रुपए ऐंठने वाली बातें लिखी हुई है। मुंबई की इस महिला का नाम भी लिखा हुआ है। 

यह महिला उस दिन इंदौर में ही थी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस दिन रघुवंशी ने मौत को गले लगाया, उस दिन वह महिला इंदौर में ही महालक्ष्मी नगर में अपनी बहन के घर ही थी। रात को वह घर से भी निकली थी। लेकिन उस रात को क्या रघुवंशी और उनकी दोनों की मुलाकात हुई और इसमें फिर कुछ ब्लैकमेल हुआ, यह अभी साफ नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि रात करीब दो-तीन बजे वह अपने अन्नपूर्णा स्थित घर पहुंचे। फिर सुसाइड नोट लिखा और मौत को गले लगा लिया। 

तीन महीने पहले महिला के खिलाफ जा रहे थे थाने

सालों से ब्लैकमेल हो रहे रघुवंशी डिप्रेसन में थे और करीब तीन महीने पहले वह अपने मित्र और वकील के आफिस गए। यहां बताया कि उन्हे आशंका है कि वह महिला उन पर दुष्कर्म का केस कराएगी और जेल भिजवा देगी। इस पर वकील ने साफ राय दी कि ब्लैकमेल नहीं होना है और सीधे पुलिस के पास जाओ और केस कराओ। वहीं तत्काल आफिस में ही पुलिस को शिकायती पत्र भी महिला के खिलाफ तैयार किया गया, वह वहां से यह पत्र लेकर विजयनगर थाने जा रहे थे लेकिन फिर किसी फोन, दोस्त की सलाह पर रूक गए। यहीं उनसे चूक हो गई। इसके बाद करीब दो महीने पहले एक फार्म हाउस में उन्होंने महिला के लिए भव्य बर्थडे पार्टी थी, फिर 22 जुलाई को बोहो फार्महाउस में अपने जन्मदिन की भव्य पार्टी दी और इसमें भी वह महिला मौजूद थी। इस पार्टी में उन्होंने दोस्तों को कहा कि अब उनके और महिला के बीच ठीक चल रहा है। 

खबर यह भी…इंदौर में बार-पब संचालक भूपेंद्र उर्फ पिंटू रघुवंशी ने किया सुसाइड, हनी ट्रैप में उलझने की बताई जा रही वजह

आशंका है कि महिला के पीछे पूरी गैंग

इस मामले में रघुवंशी ने अपने दोस्तों को आशंका जताई थी कि यह महिला अकेले इतने रुपए नहीं ऐंठ सकती और ना ही इस तरह से ब्लैकमेल कर सकती है, जरूर इसके पीछे कोई लोग है। उन्हें आशंका थी कि पूरी गैंग इसके लिए काम कर रही है और गैंग ही महिला के जरिए रुपए ऐंठ रही है और ब्लैकमेल कर रही है। 

महिला के कारण पहले भी एक की मौत

द सूत्र को यह भी चौंकाने वाली बात पता चली है कि इस महिला के कारण पहले भी इंदौर के एक बड़े उद्योगपति की मौत हो चुकी है। वह भी इस महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान थे। लेकिन मामले को दबा दिया गया ताकि परिवार की बदनामी नहीं हो। उनकी मौत के बाद ही महिला ने भूपेंद्र रघुवंशी को नया शिकार बनाया। 

खबर यह भी…इंदौर के RK अस्पताल में लापरवाही ने ली युवती की जान, परिजनों का आरोप–इलाज में देरी हुई, ऑक्सीजन भी नहीं मिला

ड्राइवर ने बताया मिली थी धमकियां

भूपेन्द्र के ड्राइवर शुभम शर्मा व गार्ड सौरभ ने पुलिस को बताया कि पहले भी कई बार महिला भूपेन्द्र को रेप केस में फंसाने की धमकी दे चुकी है। एक बार दोस्त दीपेश मोटवानी और बिजनेस पार्टनर श्रीकांत ने दोनों के बीच 25 लाख रुपए में समझौता कराया था। महिला साकेत में रहने वाली एक आरजे महिला साथी को भी पार्टी में लेकर जाती थी

यह लिखा सुसाइड नोट में

मेरे मरने के बाद मेरे घरवालों और दोस्तों को कोई परेशान न करे। (….)के साथ मेरा रिश्ता  दो साल से ज्यादा चला। शुरू में सब ठीक था, लेकिन मुंबई जाने के कुछ समय बाद उसने धमकी देना शुरू कर दिया। वह मुझे डराती थी कि रेप केस लगवा देगी। मुंबई में किन लोगों से उसका संपर्क है या उसके पीछे कौन लोग हैं, यह साफ नहीं है। मुंबई या इंदौर, दोनों जगह से वह दबाव बनाती रही। हंगामा किया तो मामला 25 लाख में सुलझा। उसे किसी का गलत सपोर्ट मिला और उसने मुझे पूरी तरह घर में कैद कर दिया। उसने मुझे कई बार कहा कि केस लगवा दूंगी। मुझे नहीं पता इसके पीछे कौन-कौन लोग हैं।  मेरा फोन हैक करवा रखा है। मुझसे कहती है कि उसके पास पूरा रिकॉर्ड है।  इसके पति को हमारे बारे पता है, लेकिन इस मामले में वो शायद ही इनवॉल्व हो।  इन सबके पीछे कौन-कौन है, यह नहीं समझ पा रहा।  वह अकेली तो ये सब नहीं कर सकती। आज फिर ऐसा लग रहा है कि ये रिपोर्ट कर सकती है या करवा सकती है। जब ये इंदौर आई थी, इसने मेरे दोनों फोन को गाड़ी के दोनों पहियों के बीच रखवाकर तुड़वा दिए।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Indore Latest News | Mp latest news | मध्य प्रदेश समाचार | बार-पब संचालक भूपेंद्र रघुवंशी | MP News‍

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page