गणेश उत्सव विशेष : डेढ़ फीट की गणपति मूर्ति लाने में टूट गए थे 12 बैलगाड़ियों के पहिए

भानुप्रतापपुर के संबलपुर गांव में स्थापित गणेश प्रतिमा भक्तों के विश्वास और चमत्कारों का केंद्र बनी हुई है। इस प्रतिमा को लेकर कई दिलचस्प और रहस्यमय कहानियां जुड़ी हैं। कहा जाता है कि यह प्रतिमा गढ़बांसला के तालाब में तैरते हुए मिली थी। इसके बाद इसे संबलपुर लाने का निर्णय लिया गया, लेकिन इस प्रतिमा को लाने का सफर आसान नहीं था। 

सात किलोमीटर के रास्ते में 12 से 14 बैलगाड़ियों के पहिए टूट गए

सात किलोमीटर के रास्ते में 12 से 14 बैलगाड़ियों के पहिए टूट गए और मूर्ति को हिलाना भी असंभव हो गया। अंततः इसे वहीं स्थापित कर दिया गया। यह गणेश प्रतिमा जीवित मूर्तियों में से एक मानी जाती है, क्योंकि हर साल इसकी ऊंचाई बढ़ती है। भक्तों का मानना है कि यह प्रतिमा संतान प्राप्ति और मनोकामनाओं को पूरा करती है। दूर-दूर से लोग यहां अपनी मुरादें लेकर आते हैं। 

मूर्ति को बुलडोजर और क्रेन भी नहीं हिला सकती

इस मूर्ति को लेकर एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि जब इसे विसर्जन के लिए ले जाने का प्रयास हुआ तो बुलडोजर और क्रेन जैसी आधुनिक मशीनें भी इसे हिला नहीं सकीं। यह घटना भक्तों के बीच गणेश जी की महिमा को और भी गहरा करती है।

संबलपुर का यह 100 साल पुराना गणेश मंदिर स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। यह स्थान न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि इसे धर्मनगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां समय-समय पर धार्मिक आयोजन होते हैं जो भक्तों को आध्यात्मिक शांति और सुख प्रदान करते हैं।

संतान प्राप्ति का सिद्ध स्थल 

मंदिर समित सदस्य प्रदीप वर्मा ने बताया कि यह मंदिर दंपतियों के लिए विशेष आस्था का केंद्र है, जो संतान सुख की कामना करते हैं। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन और विश्वास से यहां मन्नत मांगता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है।

गणेश उत्सव विशेष | Ganesh Utsav Special | Ganesh Chaturthi | Ganesh Chaturthi festival | ganesh chaturthi news TheSootr

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page