खेल उत्सव: रायसेन में जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक ने चलाई साइकिल कहा- एक घंटा साईकिल चलाएं, स्वस्थ्य जीवन पाएं

खेल उत्सव के अंतिम दिन रायसेन में “संडे ऑल साईकिल” रैली का आयोजन

कलेक्टर एवं एसपी ने किया रैली का नेतृत्व

 

सिटी बीट न्यूज

बरेली (रायसेन)।

खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय रायसेन में हॉकी के सर्वकालीन महान खिलाड़ी पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद जी की 120वीं जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आयोजित की गई। इस तीन दिवसीय खेल उत्सव के अंतिम दिन “संडे ऑन साइकिल” रैली का आयोजन किया गया। पुलिस लाईन से प्रारंभ होकर खेल स्टेडियम तक आयोजित इस साईकिल रैली का नेतृत्व कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डे द्वारा किया गया। रैली में अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं द्वारा सहभागिता की गई।

कलेक्टर – एसपी ने नागरिकों से सप्ताह में एक घंटा साइकिल चलाने का किया आह्वान

रैली के समापन अवसर पर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने नागरिकों से आव्हान किया कि वह भी सप्ताह में एक घण्टे साईकिल चलाएं जिससे पर्यावरण स्वच्छ रहता है। इसी तरह पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डे ने कहा कि भारत सरकार की टेगलाइन “एक घंटा खेल के मैदान में“ अनुसार सप्ताह में एक घण्टे साइकिल चलाना चाहिए जिससे शारीरिक रूप से से मजबूती मिलती है और स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। साइकिल रैली के समापन पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक पुलिसलाईन कविता डामोर सहित खेल शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने खेल उत्सव में भागीदारी करते हुए काफी अच्छा अनुभव बताया।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page