कैशियर ने बैंक में फिल्मी स्टाइल से चोरी को दिया अंजाम, 20 किलो सोना और 1.1 करोड़ कैश किया गायब

देश दुनिया न्यूज। तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के चेनूर में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। बैंक के कैशियर ने लकी भास्कर फिल्म के अंदाज में ₹13.71 करोड़ की चोरी को अंजाम दिया, जिसमें 20 किलो सोना और 1.1 करोड़ नगद शामिल थे। यह चोरी पूरी तरह से एक फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह थी, जो एक लोकप्रिय फिल्म ‘लकी भास्कर’ से प्रेरित थी। 

कैशियर का फिल्मी प्लान

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कैशियर नरिगे रविंदर ने इस चोरी की योजना दस महीनों तक बनाई। उसने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के नाम पर बैंक में चुपके से खाते खोले और ग्राहकों के पैसे और गिरवी रखा हुआ सोना इन खातों में ट्रांसफर करना शुरू कर दिया। यह पूरी योजना बैंक के तिमाही ऑडिट के दौरान उजागर हुई, जब कैश और गोल्ड रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी पाई गई।

ये भी पढ़ें…भोपाल नगर निगम में RTO के टैक्स चोरी की फाइल सचिवालय तलब

चोरी के खुलासे के बाद कैशियर फरार

जब ऑडिट शुरू हुआ, तो रविंदर ने अपनी भूमिका को छिपाने के लिए बैंक छोड़ दिया। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज और फिंगरप्रिंट्स की जांच की, तो यह साफ हो गया कि इस पूरी चोरी का मास्टरमाइंड वही था। चोरी के दौरान रविंदर ने बैंक के 449 ग्राहकों द्वारा गिरवी रखे गए कुल 25.175 किलो सोने में से 20.496 किलो सोना गायब कर दिया था।

ये भी पढ़ें…रीवा में तीन तलाब चोरी, ग्रामीणों ने जो कदम उठाया वह आपको कर देगा हैरान

ऑनलाइन सट्टेबाजी में लुटाया था पैसा

जांच में यह भी सामने आया कि रविंदर Online Betting का शिकार था और उसने इस आदत के चलते लाखों रुपए गंवा दिए थे। पुलिस का मानना है कि कर्ज चुकाने के लिए उसने फिल्म ‘लकी भास्कर’ से प्रेरणा लेकर यह घोटाला किया था। रविंदर को उम्मीद थी कि वह बैंक को धोखा देकर सभी कर्ज चुका लेगा और एक नई शुरुआत करेगा।

ये भी पढ़ें…एमपी सरकार कर रही लाड़ली बहना योजना के 1800 रुपए चोरी: जीतू पटवारी

हुलिया बदलकर फरार हुआ आरोपी रविंदर 

पुलिस ने रविंदर को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गवाहों के अनुसार, रविंदर पकड़े जाने के डर से अपने बाल मुंडवाकर भाग गया है। पुलिस को उम्मीद है कि वह जल्द ही पकड़ा जाएगा। फिलहाल, रविंदर की पत्नी और साली सहित नौ अन्य लोगों को इस घोटाले में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

घोटाले में मदद करने वाले गिरफ्तार

रविंदर के फरार होने के बाद, पुलिस ने उसके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस घोटाले में उसका परिवार भी शामिल था, जिन्होंने उसे इस पूरी योजना को अंजाम देने में मदद की थी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

 तेलंगाना बैंक चोरी

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page