Rajasthan Weather Update 27 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई जिलों के स्कूलों में छुट्टियां

राजस्थान में मानसून Monsoon का मौसम जारी है और रविवार रात से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 27 जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी है और कई क्षेत्रों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई हैं। विशेषकर जोधपुर, अलवर, झुंझुनूं, टोंक और जयपुर के बस्सी तथा तूंगा ब्लॉक में सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे।

बारिश का असर

राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार बारिश जारी है। जयपुर, अजमेर, जोधपुर जैसे क्षेत्रों में रविवार रात से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ और सोमवार तड़के तक रुक-रुककर बारिश होती रही। टोंक में भी सुबह से बारिश हो रही है। करौली जिले के हिंडौन सिटी का जगर बांध 20 साल बाद ओवरफ्लो हो गया। कई जिलों में भारी बारिश से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

हनुमानगढ़ में बाढ़ की आशंका

हनुमानगढ़ में बाढ़ के खतरे को देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट और अन्य विभागों ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। यहाँ कुछ मकान ढह गए हैं और सड़क पर चल रहे ई-रिक्शा गड्ढे में समा गए हैं।

 

map
एक सितंबर का पूर्वानुमान

लगातार हो रहे हैं हादसे

बारिश के कारण हादसे भी हो रहे हैं। सीकर में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरने से यातायात ठप हो गया है। बिजली गिरने से भी मौतेें  हो रही हैं। सवाई माधोपुर में बिजली गिरने से एक लड़की की मौत हो गई। बिजली गिरने से 7 अन्य लोग भी झुलस गए। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

ये खबरें भी पढ़ें

आखिर क्यों हैं राजस्थान के पुलिसकर्मी निराश, विस्तार से जानिए इस सवाल का जवाब

राजस्थान में सौर ऊर्जा से जोड़कर देंगे 150 यूनिट मुफ्त बिजली, कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर

राजस्थान मानसून पूर्वानुमान

Rajasthan Weather Update मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर के पहले सप्ताह में मानसून सक्रिय रहेगा और राज्य के पूर्वी हिस्से में ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

ये खबरें भी पढ़ें

राजस्थान में अपराधियों ने बेटे-बेटियों को भी बनवा दिया थानेदार, एसओजी ने किया बड़ा खुलासा

आखिर क्यों हैं राजस्थान के पुलिसकर्मी निराश, विस्तार से जानिए इस सवाल का जवाब

बारिश का दौर जारी 

राजस्थान में मानसून की स्थिति रायपुर (झालावाड़) में 140MM बारिश हुई, वहीं गंगाधर, डग, करौली, और अन्य जिलों में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है।

 

mansoon 4
जोधपुर अस्पताल के बाहर पाानी

 

FAQ

1. राजस्थान में मानसून का हाल क्या है?

राजस्थान में वर्तमान में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिसमें कई जिलों में बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई हैं।

2. क्या 27 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है?

हां, मौसम विभाग ने 27 जिलों में बारिश की चेतावनी दी है, जिसमें जोधपुर, अलवर, झुंझुनूं, टोंक आदि शामिल हैं।

3. क्या सवाई माधोपुर में हादसा हुआ?

सवाई माधोपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई और 7 लोग झुलस गए।

 

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

 

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page