Ladli Behna Yojana: सितंबर महीने में इस तारीख को आएगी लाड़ली बहना की 28वीं किस्त

MP News: मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त सितंबर में आएगी। प्रदेश की सीएम मोहन यादव सरकार 1.27 करोड़ बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजेगी। 26 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए भी राशि दी जाएगी। दरअसल लाड़ली बहनों के खाते में अक्टूबर से पैसे बढ़कर आएंगे, लेकिन उन्हें सितंबर में आने वाली किस्त का बेसब्री से इंतजार है।

अब तक इस योजना की 27 किस्त जारी की जा चुकी है, और 28वीं किस्त आने वाली है। पिछली महीने 27वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले 7 अगस्त को जारी की गई थी। आमतौर पर लाड़ली बहना की किस्त 10 से 15 तारीख के बीच आती है। इस बार भी संभावना है कि किस्त इसी समय पर जारी हो सकती है। 

कब आई थी 27 वीं किस्त

लाड़ली बहनों को योजना की 27वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले 7 अगस्त को जारी की गई थी। इस किस्त के तहत 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500 रुपये जारी किए गए थे, जिसमें रक्षाबंधन का शगुन भी शामिल था। 28वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं को बता दें कि योजना की राशि हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच जारी होती है। इस बार भी राशि इन्हीं तारीखों के बीच जारी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए…  Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों को सीएम ने 3 हजार रुपए महीना देने का किया ऐलान, बताया समय

कितनी महिलाओं को मिलेगा लाभ

इस बार 1.27 करोड़ महिलाओं को 1250 रुपए की राशि उनके खातों में भेजी जाएगी। इसके अलावा 26 लाख से अधिक महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए अलग से सहायता दी जाएगी। योजना का यह विस्तार केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि रसोई से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए… Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को 3000 की बीजेपी गारंटी पर उठे सवाल

अब तक कितना दिया गया है लाभ

अब तक सरकार ने इस योजना के अंतर्गत कुल 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे महिलाओं के खातों में अंतरित की है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि योजना न केवल कागजी है, बल्कि उसका लाभ जमीन पर मौजूद बहनों को मिल रहा है। इससे महिलाओं को न केवल वित्तीय मजबूती मिली है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिली है।

ये खबर भी पढ़िए…Ladli behna Yojana : इंतजार खत्म, सीएम मोहन ने जारी की योजना की 24वीं किस्त, ऐसे करें चेक

गैस रिफिलिंग में राहत

राज्य सरकार ने महिलाओं की रसोई तक राहत पहुंचाने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए हैं। अब तक 26 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए कुल 30 करोड़ 83 लाख रुपए की सहायता प्रदान की जा चुकी है। यह पहल महिलाओं के घरेलू जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है।

ये खबर भी पढ़िए… Ladli Behna Yojana : 24वीं किस्त की हो गई घोषणा, इस दिन बहनों के खातों में आएंगे 1250 रुपए

सामाजिक सुरक्षा पेंशन से मिला सहारा

Ladli Behna Yojana के तहत 56 लाख 83 हजार से अधिक महिलाओं को अब तक 341 करोड़ रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रूप में दिए जा चुके हैं। यह पेंशन वृद्ध, विधवा और दिव्यांग बहनों के लिए है, जिससे वे समाज में गरिमा के साथ जीवन जी सकें। राज्य सरकार की यह पहल महिलाओं के हर चरण में सहयोग प्रदान करने की नीति को दर्शाती है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

 

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page