कलेक्टर ने किया सिलवानी तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण,कहा — राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करें

सिटी बीट न्यूज
बरेली ( रायसेन )।

रायसेन कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने जिले की तहसील कार्यालय सिलवानी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने निस्तारित पुराने प्रकरणों की फाइल निकलवाकर राजस्व प्रकरणों के निर्णयों का भी अवलोकन किया। साथ ही निर्णीत प्रकरणों का अवलोकन कर निराकरण की गुणवत्ता भी जांची। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत किया जाए। साथ ही राजस्व रिकार्डों में संलग्न वर्तमान समय के खसरों का अवलोकन किया तथा रिकार्डों को व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान तहसील कार्यालय में उपस्थित आवेदकों से चर्चा कर उनके प्रकरण से संबंधित जानकारी ली और उपस्थित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page