विस्तार वानिकी योजना के तहत चैनपुर और जैथारी में रोपित किए गए 300 पौधे

सिटी बीट न्यूज 
बरेली ( रायसेन )।  
रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम चैनपुर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा पुलिस चौकी जैथारी में वन विभाग की विस्तार वानिकी योजना अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम चैनपुर में 1.150 हैक्टेयर क्षेत्र में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं द्वारा विस्तार वानिकी योजना अंतर्गत 150 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान कलेक्टर विश्वकर्मा द्वारा जीवन में वृक्षों का महत्व बताते हुए छात्र-छात्राओं तथा नागरिकों को पौधरोपण करने और रोपित किए गए पौधों के संरक्षण हेतु प्रोत्साहित भी किया गया। इसके उपरांत पुलिस चौकी जैथारी में भी अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिधियों द्वारा 0.570 हैक्टेयर क्षेत्र में 150 पौधों का रोपण किया गया।
  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड — भारतीय पत्रकारिता में गौरवशाली योगदान के लिए सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन) बरेली। भारतीय पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय और रायसेन जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके गौरवशाली योगदान…

    Read more

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    You cannot copy content of this page