जिला न्यायालय सहित तहसील न्यायालयों में 13 सितम्बर को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत

सिटी बीट न्यूज
बरेली ( रायसेन )। 
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश अनिल कुमार सोहाने के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में आगामी दिनांक 13 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाली वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार एवं आमजन को जागरूक करने के उददेश्य से बुधवार को जिला न्यायालय परिसर रायसेन से प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी, फौजदारी, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति (क्लेम), 138 चेक बाउंस, विद्युत, श्रम, भू-अर्जन, नगर पालिका के न्यायालय में लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरण सहित लगभग 12,000 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गए हैं। जिनके निराकरण हेतु जिला एवं तहसील न्यायालयों में कुल 27 खंडपीठों का गठन किया गया है। जिसमें से 07 खंडपीठ जिला न्यायालय रायसेन एवं षेष 20 खंडपीठे तहसील न्यायालयों हेतु गठित की गयी है। राष्ट्रीय लोक अदालत में सम्पत्ति कर, जलकर एवं विद्युत संबंधी प्रकरणों के निराकरण में शासन की गाईडलाईन के अनुसार पक्षकारों को अधिभार में छूट भी प्रदान की गयी है।
जिला न्यायालय परिसर रायसेन से प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किए जाने के अवसर पर अरविन्द जैन प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, कमलेश कुमार इटावदिया तृतीय जिला न्यायाधीश,  सचिन जैन प्रथम जिला न्यायाधीश, सुनील कुमार शौक चतुर्थ जिला न्यायाधीश, महेश कुमार माली द्वितीय जिला न्यायाधीश, अजय कमार यादु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती हर्षिनी यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सौम्या साहू अस्थाना, संचित अस्थाना, अनीस उद्दीन अब्बासी जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला न्यायालय एवं जिला प्राधिकरण के कर्मचारीगण सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page