नगर परिषद बरेली में लगा लोक अदालत का शिविर,35 प्रकरणों में वसूली लगभग 7 लाख 90 हजार की राशि

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क
बरेली ( रायसेन )।

शनिवार को नेशनल लोक अदालत 2025 के तहत नगर परिषद बरेली में भी शिविर लगाकर लगभग 7 लाख 90 हजार की राजस्व राशि वसूल की गई। नगर परिषद बरेली से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल लोक अदालत में कुल 163 प्रकरण रखे गए थे, जिनमें से 35 प्रकरणों का निराकरण किया जाकर विभिन्न करों के माध्यम से यह राशि प्राप्त हुई है। नगर परिषद के झलकन सिंह मेहरा ने बताया कि शासन की मंशा अनुरूप नगर परिषद ने यह शिविर लगाया गया था, जिसमें नगर परिषद क्षेत्र के नगरिकों ने सहयोग किया। नगर परिषद के ​सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने कहा कि नेशनल लोक अदालत में विभिन्न प्रकारणों में परिषद का सहयोग करने वालों के प्रति हम अभारी हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार विभिन्न करों में नियमानुसार ब्याज में छूट दी गई।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page