पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल की पुण्य स्मृति में हो रहा श्रीमद् भागवत् कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

बरेली में भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत् कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)

रविवार को नगर के श्रीगणेश मंदिर से गीतांजलि मैरिज गार्डन तक श्रीमद् भागवत् जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 20 सितम्बर, शनिवार तक चलने वाली संगीतमय श्रीमद् भागवत् कथा का आयोजन पूर्व विधायक भगवतसिंह  पटेल की स्मृति में हो रहा है। कथा व्यास श्रीधाम वृंदावन के भागवत् किंकर पंडित कृष्णकांत शास्त्री  हैं। कथा का समय दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक है। कथा के आयोजक मदनसिंह पटेल,ठाकुर सिंह पटेल, सुरेन्द्र सिंह पटेल तथा योगेन्द्र सिंह पटेल सहित समस्त पटेल परिवार नयागांव है। इस भव्य शोभायात्रा यात्रा में नगर परिषद के अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, हीरा भैया धाकड़, पूरन सिंह धाकड़,वीरेन्द्र धाकड़,हिउस अध्यक्ष दिनेश बबेले, अंशुल वर्मा,​अनिल धाकड़,सचिन शांडिल्य, शारदा सराठे सहित सेकड़ो नागरिक और महिलाए सम्मिलित हुए।

सिर पर रखा श्रीमद् भागवत् ग्रंथ

इस भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीगणेश मंदिर से हुआ। शोभायात्रा के पहले श्रीमद् भागवत् जी की पूजा अर्चना की गई। कथा के यजमान पटेल परिवार के सुरेन्द्र सिंह पटेल ने श्रीमद् भागवत् ग्रंथ को श्रृद्धा सहित सिर पर रखकर गाजे बाजे के कथा स्थल तक लाकर सम्मान सहित व्यास गादी पर विराजमान किया। कथा व्यास भागवत् किंकर कृष्णकांत शास्त्री जी और विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में पटेल परिवार ने वैदिक विधान से भगवान् के स्वरूप महाग्रंथ भागवत् जी की पूजा आरती की।

हाथों में झंडा और रथ पर बैठे कथा व्यास

श्रीगणेश मंदिर से प्रारंभ हुई इस भव्य शोभायात्रा यात्रा में शामिल सभी के हाथों में झंडा लहरा रहे थे।महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा की शोभा बढाई। कथा व्यास जी को घोड़े के रथ पर बैठाकर कथा स्थल तक स्वागत करते हुए लाया गया। इस दौरान बैंड बाजों धुन पर भक्त थिरक रहे थे और जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत भी हुआ। पटेल परिवार ने नगर सहित सभी क्षेत्र वासियों से कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    जर्जर भवन और कमरों की कमी से जूझ रहा पीएम श्री विद्यालय, तीन शिफ्टों में लग रही कक्षाएं

    लक्ष्मी कांत राय खरगोन सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन जिले के बाड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खरगोन स्थित पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जर्जर भवन…

    Read more

    नगर के वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय बनें कल्चुरी समाज के जिला प्रवक्ता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली।  नगर के पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष,वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय को कल्चुरी समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा ने समाज का जिला प्रवक्ता…

    Read more

    You cannot copy content of this page