बरेली की स्वच्छता, हमारी प्राथमिकता : हेमंत राजा भैया चौधरी

मोदीजी के जन्मदिवस पर बरेली नगर परिषद में सेवा पखवाड़ा हुआ प्रारंभ

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर बरेली नगर परिषद में “सेवा पखवाड़ा” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर के शहीद स्मारक पार्क में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद बरेली के अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी तथा उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, योगेश पटेल,पवन रघुवंशी,शेलेन्द्र पटेल,वीरेन्द्र धाकड़,भरत शर्मा,रणधीर चौधरी, हीरेन्द्र मालवीय तथा सीएमओ हरिशंकर वर्मा सहित पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों ने पार्क की साफ सफाई करके स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की। नगर परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया गया।

बरेली की स्वच्छता ही हमारी प्राथमिकता है, सप्ताह में दो घंटे देंगे स्वच्छता के लिए

नगर परिषद के अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आगामी पखवाड़े तक प्रतिदिन नगर में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाजहित और जनकल्याण के कार्यों को गति मिल सके। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदीजी के सेवा भाव और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पखवाड़ा समाज को समर्पित होकर कार्य करने का प्रेरणास्रोत बनेगा। परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने कहा कि सभी ने आज स्वच्छता अभियान,एक पेड़ माँ के नाम लगाकर इस सेवा पखवाड़े की शुरुआत की है। आगामी दिनों में मंदिरों सहित अन्य धार्मिक स्थलों, शासकीय एवं सामाजिक भवनों की साफ सफाई भी की जाएगी।नगर परिषद के उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जन्मदिवस की बधाई सेवा पखवाड़े के माध्यम देते हैं। उन्होंने पन्द्रह दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी बताया। नगर परिषद के सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने बताया कि सभी वार्डों में हर दिन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर सभी ने भी संकल्प लिया कि वे स्वच्छता और सेवा कार्यों में सक्रिय सहयोग देंगे।

दिलाई शपथ, कहा हर वर्ष 100 घंटे स्वच्छता के लिए

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सभी को शपथ दिलाई कि हर वर्ष स्वच्छता के लिए 100 घंटे देंगे। उन्होंने शपथ में कहा कि इसकी शुरुआत में स्वयं से कर रहा हूँ और दूसरों को प्रेरित करूँगा। उन्होंने कहा कि बरेली नगर की स्वच्छता हम सभी का कर्तव्य और प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से अच्छे संकल्प पूरे होते हैं।

 

  • Related Posts

    संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल में लगा फल एवं सब्जियों का बाजार, बच्चों ने सीखी पौष्टिक आहार की महत्ता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली  बरेली। संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल,बरेली में आज  शनिवार,31 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए फल एवं सब्जियों के बाजार से संबंधित एक रोचक एवं…

    Read more

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    You cannot copy content of this page