बरेली में तेज धूप के बीच रिमझिम बारिश, गर्मी से मिली कुछ राहत

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।

शुक्रवार दोपहर में बरेली नगर में मौसम ने अचानक करवट ली। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को रिमझिम बारिश ने राहत दी। तेज धूप के बीच हुई हल्की फुहारों ने वातावरण को सुहावना बना दिया।

करीब आधे घंटे की बारिश के कारण पैदल चल रहे राहगीरों ने डिवाइडर पर लगे पेड़ों के नीचे रुककर खुद को भीगनें से बचाया, तो कुछ लोगों ने दुकानों के टीनशेड के नीचे रूके रहे। नागरिकों ने कुछ समय के लिए ही, गर्मी से चैन की सांस ली। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। यहाँ रूके
नागरिकों कहा कि बरसात की यह हल्की बौछारें भले ही थोड़ी देर के लिए रही हों, लेकिन इससे उमस और तपिश से राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page