नवरात्र पर्व एवं दशहरे को लेकर थाना परिसर बरेली में शांति समिति की बैठक

टोल नाकों पर माँ की प्रतिमाओं वाले वाहनों का भार न तोलने की बात कही

नगर में करीब तीन दर्जन स्थानों पर विराजेंगीं मां दुर्गा भवानी

बिजली व्यवस्था व सुरक्षा पर जोर

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।

नगर में नवरात्र महापर्व एवं दशहरा पर्व को लेकर रविवार को थाना परिसर बरेली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।सभी पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संपन्न हों ,इस बात पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती ने की। तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, थाना प्रभारी कपिल गुप्ता और नगर परिषद के सीएमओ हरिशंकर वर्मा सहित नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियां, व्यापारी संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और मुस्लिम त्योहार कमेटी के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में बताया गया कि नगर में करीब तीन दर्जन स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। थाना प्रभारी ने समितियों को साउंड सिस्टम के निर्धारित मानक और समयसीमा का पालन करने के निर्देश दिए। दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा और 3 अक्टूबर तक सभी प्रतिमाओं का विसर्जन पूरा करना होगा। चल समारोहों में आपत्तिजनक या फिल्मी गीत न बजाने के निर्देश दिए भी दिए। बिजली विभाग के अधिकारी की अनुपस्थिति पर एसडीओपी ने नाराजगी जताई और नवरात्रि व दशहरा के दौरान सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 2 अक्टूबर को शस्त्र पूजन करेगा और 12 अक्टूबर तक 10 पथ संचलन निकालेगा, जिनमें पांच ग्रामीण और पांच नगर क्षेत्र के होंगे। हिंदू उत्सव समिति ने दशहरा मैदान की सफाई व मरम्मत की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि सभी विभागों और समितियों के सहयोग से पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

टोल नाकों पर पर देवी माँ की प्रतिमाओं वाले वाहनों का भार न तोलें

शांति समिति की बैठक में समाजसेवी अंकित तिवारी ने सभी अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया कि बरेली में माँ शेरावाली की भव्य प्रतिमाएँ वाहनों से जबलपुर और अन्य स्थानों से भी आतीं हैं। ऐसे में उदयपुरा एवं बाड़ी के टोल नाकों पर माँ की प्रतिमाओं वाले वाहनों का भार तोलना ठीक नहीं है। नाके वाले चाहें तो वाहन का अनुमानित भार कर सकते हैं। इस पर अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में टोल नाकों वालों को बता दिया जाएगा।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page