नगर परिषद बरेली में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत निकाली रैली, दिलाई शपथ

सफाई मित्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।

मंगलवार को नगर परिषद बरेली में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी की प्रेरणा से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्वच्छता अभियान को लेकर जानकारी के साथ जागरूकता संबंधी और नशा मुक्ति अभियान के बारे में भी बताया गया। नगर परिषद के सीएमओ हरीशंकर वर्मा के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया, जिसमें नगर परिषद के समस्त कर्मचारी और सफाई मित्र शामिल रहे।

दिलाई शपथ, हुआ स्वास्थ्य परिक्षण

स्वच्छता पखवाड़ के अंतर्गत रैली नगर परिषद से प्रारंभ होकर पिपरिया नाका स्टेट बैंक के पास से होते हुए पिपरिया चौराहा होते हुए पुनः नगर परिषद प्रांगण आकर इस रैली का समापन हुआ। यहां समस्त कर्मचारियों को मुख्य नगर परिषद अधिकारी हरिशंकर वर्मा द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई । स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत सफाई मित्रों का बरेली सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page