बरेली के पास सेमरी घाट के सरकारी स्कूल में दस वर्षों से अतिथि शिक्षक संभाल रहे शिक्षा व्यवस्था

शाला में मीटर लगा है, करंट नहीं है बच्चे गर्मी से परेशान

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने किया माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण, दिए दिशा- निर्देश

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) ।

बरेली से 10 किलोमीटर दूर ग्राम सेमरी घाट के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दुर्गेश मालवीय द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । माध्यमिक शाला स्कूल की व्यवस्थाओं को उन्होंने बारीकी से देखा। औचक निरीक्षण के दौरान अतिथि शिक्षक हुकम सिंह ठाकुर, रामकुमार ठाकुर चंचल ठाकुर उपस्थित मिले। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित बच्चों से सवाल किए, जिनका बच्चों ने उत्तर दिया। उन्होंने साफ सफाई को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। स्कूल में मीटर लगा हुआ है मगर करंट नहीं है, जिससे बच्चों को पंखा नहीं होने से गर्मी के मौसम में समस्या होती है। आसपास खेत लगे हुए हैं जिससे जहरीले जीव जंतु भी कभी-कभी स्कूल में प्रवेश कर जाते हैं। इस मौके पर समस्याओं को हल करने के लिए अतिथि शिक्षकों ने उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान ग्राम के नागरिक भी मौजूद रहे। उन्होंने स्कूल व्यवस्था को सराहा और अधिकारियों को बताया कि स्कूल समय से खुलता है। सभी अतिथि शिक्षक उपस्थित रहते हैं एवं बच्चे भी समय से स्कूल पहुंचते हैं ।

दस वर्षों से अतिथि शिक्षक ही चला रहे स्कूल

उल्लेखनीय है कि सेमरी घाट के सरकारी स्कूल में लगभग 10 वर्षों से शासकीय शिक्षक नहीं है, पूरी शिक्षा व्यवस्था अतिथि शिक्षक ही संभाल रहे हैं। साफ सफाई एवं स्कूल संबंधी सामग्री भी अतिथि शिक्षक अपने पैसे लाकर व्यवस्था करते हैं । इस स्थिति से भी अतिथि शिक्षकों ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को अलग करा दिया है । इस निरीक्षण के बाद उम्मीद है कि स्कूल की साफ सफाई व्यवस्था एवं अन्य कार्य बहुत जल्द होंगे और स्थाई रूप शासकीय शिक्षक भी जल्द स्कूल में पदस्थ होंगे।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page