सर्वोदय पब्लिक स्कूल में हुआ गरिमा पूर्ण गरबा महोत्सव

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन)।

नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था सर्वोदय पब्लिक स्कूल में नवरात्रि के पावन पर्व पर गरबा का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। आयोजन में अतिथियों के रूप में नगर परिषद बरेली के उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत,राजेंद्र सिंह राजपूत सिमरिया, समर सिंह राजपूत, राजपाल सिंह राजपूत एवं पत्रकार बंधु सत्यनारायण रघुवंशी, अंकित तिवारी एवं प्रदीप धाकड़‌ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों द्वारा मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में उपस्थित पालकगण एवं अभिभावकगण ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सर्वोदय विद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ साथ बच्चों को संस्कारों तथा आध्यात्म की तरफ जोड़ने का एक अच्छा प्रयास है। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों का सांस्कृतिक विकास होता है। गरबा में छात्राओं के साथ-साथ छात्राओं की माताएं भी शामिल हुई। इस कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण एवं मां भगवती की आरती के साथ समापन हुआ। स्कूल प्रबंधन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page