खरगोन के मेन मार्केट में मनाया दशहरा पर्व, गुरुकुल स्कूल के बच्चों ने किया रामलीला का मंचन

पहली बार स्थानीय गुरुकुल स्कूल के छात्रों ने किया रामलीला का प्रभावी मंचन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।

रायसेन जिले के कस्बा खरगोन में शुक्रवार शाम को विजयादशमी पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रावण दहन और रामलीला मंचन का विशेष आयोजन हुआ, जिसकी खास बात यह रही कि रामलीला कार्यक्रम का संपूर्ण मंचन-संचालन गुरुकुल कॉन्वेंट स्कूल, खरगोन के छात्रों द्वारा किया गया। हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस आयोजन ने ग्रामवासियों को भक्ति और संस्कृति के माहौल से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों के लोग भी शामिल रहें।

गुरुकुल स्कूल के छात्रों की मनमोहक रामलीला ने मन मोहा

ऐसा पहली बार हुआ कि रामलीला मंचन के लिए बाहर से रामलीला मंडली को नहीं बुलाया गया। खरगोन के गुरुकुल स्कूल के छात्रों ने रामलीला मंचन की भावपूर्ण प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। छात्रों की प्रस्तुति ने रामलीला मंचन को जीवंत करते हुए प्रभावी बना दिया। बच्चों के अभिनय और उत्साहपूर्ण प्रस्तुति को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे। ग्राम की इस सांस्कृतिक संध्या में विद्यालय के संचालक हेमंत साहू, एन. के. शर्मा और प्राचार्य एन. पी. शर्मा सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा। युवा समाजसेवी आयुष सिमरैया, प्रांजल आदि युवाओं तथा नागरिकों ने बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनसमुदाय ने विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी और ऐसे आयोजनों को सामाजिक व सांस्कृतिक दृष्टि से प्रेरणादायी बताया। खरगोन में दशहरे का यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए सांस्कृतिक शिक्षा का माध्यम भी सिद्ध हुआ।

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page