चाहे अंधकार कितना भी गहरा क्यों न हो, सत्य और धर्म की विजय निश्चित है – यही विजयादशमी का संदेश है : मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल

समाज की एकजुटता से सभी समस्याओं और चुनौतियों का समाधानः मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल

मंत्री पटेल ने हिंदू उत्सव समिति के मांगपत्र पर रामलीला मैदान में निर्माण कार्य के लिए 45 लाख रुपए स्वीकृति की घोषणा की

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।

एक राजनेता से अलग मध्यप्रदेश के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल समाज को प्रेरणा देने वाली विभूति के रूप में अधिक पहचाने जाते हैं। विजयादशमी को बरेली में आयोजित मुख्य समारोह में उनका उद्बोधन झंकृत करता रहा। सनातन भारतीय मूल्यों की सरल व्याख्या ने हजारों लोगों को प्रभावित किया और लोग प्रेरणा लेते दिखाई दिए। बीच-बीच में मंत्रों, प्रसंगों और घटनाओं का उल्लेख करके अपनी विशिष्ट शैली में मंत्री पटेल ने स्पष्ट किया कि सभी समस्याओं और वर्तमान की चुनौतियों का समाधान समाज की एकजुटता में निहित हैं

उन्होंने कहा – सत्य और धर्म की विजय निश्चित

मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयादशमी का यह महापर्व हमें यह संदेश देता है कि चाहे अंधकार कितना भी गहरा क्यों न हो, सत्य और धर्म की विजय निश्चित है। उन्होने धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो,प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो, उद्घोषों की इतिहास, वर्तमान और भविष्य के संदर्भ में व्याख्या की। उन्होने कहा कि हम हिंदू धर्म या किसी अन्य धर्म की जय नहीं कहते। जो धारण करने योग्य है,वह धर्म है।अधर्म के नाश में बुराई के नाश की कामना है। प्राणियों में सद्भावना हमारे चरित्र की उदारता है और विश्व के कल्याण की कामना हमारे ऋषियों के हजारों साल पहले के उस ज्ञान को बताती है कि प्रकृति और पर्यावरण की समझ और महत्व उन्हे पता था। कभी प्रकृति, पेड़ों और नदियों तथा पशुपक्षियों की पूजा का उपहास उड़ाया जाता था, अब प्राकृतिक चक्र को लेकर संसार सजग हो रहा है। हमे गर्व है कि हमारे जीवन मूल्य तथ्य और सत्य पर खरे हैं। सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामया। कहकर हम सभी के सुख और रोगमुक्त रहने की कामना कर रहे होते हैं। यह मंत्र संपूर्ण सृष्टि के लिए प्रार्थना है।

भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाना लक्ष्य

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत के संघ के शताब्दी वर्ष पर विजयादशमी पर संबोधन को भी उद्धृत किया। उन्होने कहा कि संपूर्ण विश्व सनातन भारतीय मूल्यों की उदारता से प्रभावित होकर भारत की ओर देख रहा है। सामाजिक एकजुटता और समरसता से ही हम भारतमाता को परम वैभव तक पहुंचा सकते हैं।उन्होने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि सामाजिक समरसता हमे अपने आचरण में लाना है। इसके लिए जो लोग काम कर रहे हैं, उनके लिए व्यवधान बिलकुल न बनें, उन्हे उनका काम करने दिया जाए। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने दोटूक शब्दों में कहा कि चुनाव और वोट महत्वपूर्ण नहीं हैं। 1947 के विभाजन, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के साथ ही पश्चिम बंगाल और कश्मीर में अत्याचारों को अभी अधिक समय नहीं हुआ। ऐसी स्थितियां उन्हे संकल्पित करती हैं कि वोट और चुनाव को एकओर करके वे भारतमाता को परमवैभव तक पहुंचाने के उद्देश्य को पहले क्रम पर रखें। मंत्री पटेल ने हिंदू उत्सव समिति के मांगपत्र पर रामलीला मैदान में शेड और पेपर ब्लॉक के लिए 45 लाख रुपए स्वीकृत करने की की घोषणा भी की।उन्होने नगर के अखाड़ों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत सम्मानित भी किया। विजयदशमी के पर्व पर आयोजित धर्म सभा में नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी,पूर्व न.प. अध्यक्ष सुरेश पाठक,उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत,हिउस के कोषाध्यक्ष राधेश्याम पालीवाल,सचिव सचिन शांडिल्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश पटेल, भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह ठाकुर, पूर्व सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष हीरा भैया धाकड़,बरिष्ठ अधिवक्ता विशाल सिंह ठाकुर, बरिष्ठ पत्रकार सुरेश बिदुआ,पत्रकार हुकुम सिंह ठाकुर के साथ हिन्दु उत्सव समिति के संस्थापक सदस्य राधेलाल भावसार,हरिसिंह खोजर,सुदामा सोनी,पूर्व हिउस अध्यक्ष किशोर श्रीवास्तव सहित गणमान्य नागरिक सम्मलित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन संतोष राय एवं हिमकर उपाध्याय ने किया तत्वपश्चात विशाल रा​ज्यस्तरीय भजन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

बरेली हिन्दू उत्सव समिती बरेली द्वारा विशाल राज्य स्तरीय भजन प्रतियोगिता में में इन भजन मंडलों को मिला पुरस्कार

बरेली हिन्दू उत्सव समिती बरेली द्वारा विजयादशमी पर विशाल राज्य स्तरीय भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भजन प्रतियोगिता दो रात और एक दिन चली। इस प्रतियोगिता काप्रथम पुरस्कार 71000 रुपए श्री शिवज्योति सरगम मंडल तिलाड़िया को शिवाजी फाउन्डेशन के अध्यक्ष अभिज्ञान पटेल द्वारा प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार 51000 रुपए महावीर मंडल सोयतकलॉं को मनोज राजा भैया चौधरी समाजसेवी द्वारा प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार 31000 रुपए श्री नागर मंडल दीपाखेड़ा, चतुर्थ पुरस्कार, 21000 रुपए श्री वैष्णो मंडल सिंगोड़ी, पंचम पुरस्कार श्री ठाकुर मंडल ढावाकलॉं, छठा पुरस्कार श्याम मंडल नगतराखापा, सप्तम पुरस्कार कृष्ण भजन मंडल बोरखेड़ा, आठवां पुरस्कार विनीत मंडल माखन नगर — बाबई और विशेष पुरस्कार श्री श्याम सरगम मंडल भोपाल को प्रदान किया गया। बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली के अध्यक्ष दिनेश बबेले ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सम्माननीय दानदाताओं,धर्मप्रेमी बंधुओं,जनता जनार्दन, प्रशासनिक अधिकारी,पुलिस प्रशासन,नगर परिषद,लोकनिर्माण विभाग,विद्युत विभाग एवं समस्त पत्रकार बंधुओं का बरेली हिन्दू उत्सव समि​ति बरेली द्वारा आभार व्यक्त किया। भजन प्रतियोगिता मंच का कुशल संचालन एडवोकेट शिवगोविंद सिलावट बरेली,शीतल चौधरी इटारसी ने किया। कार्यक्रम में हिउस के बरिष्ठ उपाध्यक्ष अंशुल वर्मा,कनिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर चौहान,सह​सचिव राजू ठाकुर, जितेन्द्र भावसार,मनोज साहू, रमेश सराठे,हाकम सिंह धाकड़,गोविंद धाकड़,विनोद शर्मा,राकेश भावसार,विजय सोनी,मनीष मदरवंशी,पूर्व हिउस उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर उपास्थित रहे।

 

  • Related Posts

    Quatro Local casino Advantages Review, 700 100 percent free Revolves Added bonus

    Articles Finest British No-deposit Gambling enterprise Bonuses – Totally free Spins & Requirements Step: Find Your Incentive and you can Stimulate They The newest Verge Daily Acceptance Bonuses having Totally…

    Read more

    Thunderstruck dos Position Comment Free Demo 2026

    Articles Really does the fresh Thunderstruck Nuts Lightning slots online game have a free of charge spins function? Earnings and Honors 100000 Gold coins Jackpots & 98.2% RTP A lot…

    Read more

    You cannot copy content of this page