बरेली में एम.पी. आदर्श परिवार द्वारा ‘घर-घर दीपक’ अभियान

स्वदेशी अभियान की दिखी झलक: स्वदेशी दीया और बाती का दिया संदेश

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।

नगर बरेली की अग्रणी शिक्षण संस्था, एम.पी.आदर्श परिवार द्वारा लगातार 12 वर्षों की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन पर्व पर ‘घर-घर दीपक’ अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य हमारी संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाना है। इस वर्ष भी शुक्रवार को अभियान उत्साहपूर्वक नगर बरेली में हुआ।

अभियान की मुख्य बातें शुभकामना संदेश

अभियान के तहत नगर के लगभग 3,000 परिवारों को स्वदेशी दीये,बाती, प्रसाद और शुभकामना संदेश घर-घर पहुँचाए जाने का लक्ष्य है। एमपी आदर्श स्कूल परिवार के संचालक राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में उत्साह और उमंग लाए और ईश्वर सभी को स्वस्थ रखें, सभी स्वदेशी दिया और बाती सहित देशी प्रसाद का उपयोग करें, यही इस अभियान का मुख्य संदेश है।

नगर के इन क्षेत्रों में घर घर संपर्क

इस वर्ष नाहर कॉलोनी, नाहर नगर, कृष्णा कॉलोनी, किनकी रोड, गोल्डन सिटी, मारुति नगर, नर्मदा कॉलोनी, बारना कॉलोनी, प्रेम नगर कॉलोनी, राज राजेश्वरी कॉलोनी और गरीब निर्धन परिवारों में घर घर पहुंचकर प्रसाद वितरण और शुभकामनाएं दी।

घर पहुंचे बच्चे,दीं शुभकामनाएँ

एम.पी.आदर्श स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी,वरि.नेता शिवाजी पटेल,वरि.नेता हरनाम​ सिंह ठाकुर, समाजसेवी अवधनारायण पालीवाल के साथ कई घरों में जाकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं। यह कार्यक्रम एम.पी.आदर्श विद्या भारती हाई स्कूल, बरेली के संचालक राजेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

  • Related Posts

    EaseUS Data Recovery Portable + Crack [Lifetime] Windows 10 FileCR

    🖹 HASH-SUM:7df1c86b161fb9dfede894904309e7a8📅 Updated on: 2026-04-27 Verify Processor: 1 GHz processor needed RAM: 4 GB to avoid lag Disk space: Enough for tools EaseUS Data Recovery is a robust recovery software…

    Read more

    Roulette Tipps Sicher: Alles, was Sie wissen müssen

    Das Spiel Roulette ist eines der beliebtesten Casinospiele weltweit und begeistert Spieler in Online-Casinos auf der ganzen Welt. Wenn Sie sich roulette spielen ohne geld ohne anmeldung für Roulette interessieren,…

    Read more

    You cannot copy content of this page