जिले में अवैध संशोधित पटाखे (कार्बाइड गन) पर प्रतिबंध

आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर होगी कार्रवाई

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)।

नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार रायसेन जिले में प्रतिबंधात्मक पटाखा, आतिशबाजी लोहा स्टील अथवा पीवीसी पाईपों में विस्फोटक पदार्थ भरकर अत्याधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले अवैध संशोधित पटाखे (कार्बाइड गन) के निर्माण, भण्डारण, बिक्री, खरीदी और प्रदर्शन अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मनोज उपाध्याय द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश के सख्त अनुपालन के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी, कार्यपालिक दण्डाधिकारी, पुलिस अधिकारी सहित संबंधित विभागों द्वारा निगरानी की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील है तथा इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page